{"_id":"5b37d2dc4f1c1bb0318b987c","slug":"four-bike-looters-arrested-in-encounter","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में चार बाइक लुटेरे गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुठभेड़ में चार बाइक लुटेरे गिरफ्तार
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
Updated Sun, 01 Jul 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ में पकड़े गए बाइक लुटेरे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई मंडी क्षेत्र के भोपा रोड पर शुक्रवार देर रात गश्त के दौरान हुई मुठभेड़ में पुलिस ने चार बाइक लुटेरों को धरदबोचा। इनमें से एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। लुटेरों की निशानदेही पर चार बाइकें बरामद की गईं हैं, जिनमें से दो भोपा व दो खतौली क्षेत्र से लूटी गईं थीं।
नई मंडी कोतवाली के ट्रांसपोर्ट नगर चौकी प्रभारी एसआई सुखबीर सिंह शुक्रवार देर रात क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान टीपीनगर के पास उन्होंने दो बाइकों पर घूम रहे चार संदिग्ध युवकों को रोकने का प्रयास किया। बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और शहर क्षेत्र की तरफ फरार हो गए। बदमाशों की फायरिंग में पुलिस टीम बाल-बाल बची, जिसके बाद पुलिस टीम ने वायरलेस सेट पर सूचना फ्लैश करते हुए बदमाशों का पीछा शुरू कर दिया।
इसी दौरान सूचना फ्लैश होते ही पुलिस टीम ने विश्वकर्मा चौक पर भी चेकिंग शुरू कर दी, जिन्हें देख टीपीनगर की तरफ से आ रहे बाइक सवार बदमाश उन पर भी फायरिंग करते हुए वहां से शांतिनगर-तुलसीनगर की तरफ मुड़ गए। बदमाशों को भागते देख पुलिस टीम ने बचाव करते हुए जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश को पैर में गोली लग गई। बदमाश को पैर में गोली लगते ही उनकी दोनों बाइकें फिसलकर गिर गई, जिन पर मौजूद चारों बदमाशों को मौके पर ही दबोच लिया गया।
विज्ञापन
सूचना पाकर एसपी सिटी ओमबीर सिंह, सीओ नई मंडी योगेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंच गए और चारों बदमाशों को दबोचने वाली पुलिस टीम की हौसलाअफजाई की। नई मंडी इंस्पेक्टर हरशरण शर्मा ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों में बागपत के दोघट थाना क्षेत्र के फोलादपुर निवासी आरिफ उर्फ गोलू पुत्र जमशेद को पैर में गोली लगी है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, उसके साथियों मंसूरपुर के गांव मौलाहेड़ी निवासी सुभाष उर्फ डॉन उर्फ पहलवान पुत्र देशराज, गांव जड़ौदा निवासी अमित पुत्र कर्मवीर व आदित्य पुत्र श्रवण देव को भी गिरफ्तार किया गया है।
आरोपियों के कब्जे से दो बाइकों को मौके पर और फिर पूछताछ के बाद दो अन्य बाइकों को उनकी निशानदेही पर बरामद किया गया है। एसपी सिटी ने बताया कि पकड़े गए चारों बदमाश शातिर लुटेरे हैं, जिनसे बरामद की गईं बाइकों में से दो उन्होंने खतौली व दो भोपा क्षेत्र से लूटी थी। उन्होंने बताया कि पकड़े गए बदमाश शातिर लुटेरे हैं, जिनके खिलाफ विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। मुठभेड़ टीम में इंस्पेक्टर हरशरण शर्मा, एसएसआई मदन सिंह बिष्ट, एसआई सुखबीर सिंह, एसआई अजय कुमार और एसआई नरेश भाटी आदि मौजूद रहे।