फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Former Prime husband's murder

पूर्व प्रधान पति की हत्या

Mon, 14 Sep 2015 12:48 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 14 Sep 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन
बुढ़ाना। खेत की सिंचाई करने गए पूर्व प्रधान पति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शव नाली में पड़ा मिला। वारदात की सूचना पर पहुंची पुलिस को शव उठाने के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ी। घटना से गुस्साए ग्रामीण हंगामा कर मौके पर एसएसपी व डीएम को बुलाने की मांग करते रहे।
विज्ञापन


बाद में एसपी देहात के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए। परिजनों ने दो लोगों के खिलाफ हत्या का नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। हत्या का कारण रंजिश बताया है।

बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के गांव बड़ौदा निवासी 58 वर्षीय जयप्रकाश रविवार सुबह करीब सात बजे खेत की सिंचाई करने बाइक से ट्यूबवेल पर गया था। वहीं पर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। खेत पर जाने के एक घंटे बाद जयप्रकाश के बेटे रवि ने पिता को घर बुलाने के लिए फोन किया।
विज्ञापन


फोन न उठने के कारण रवि खेत पर गया तो पिता को नाली में पड़ा देख सन्न रह गया। उसके पिता की मौत हो चुकी थी। जयप्रकाश की गर्दन में गोली लगी थी। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन तथा ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पडे़। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर कमल सिंह यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में सीओ एसपी शर्मा तथा एसपी देहात आलोक प्रियदर्शी भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को परीक्षण हेतु भेजना चाहा तो ग्रामीणों ने जमकर विरोध किया और हंगामा करते हुए शव नहीं उठाने दिया। ग्रामीण एसएसपी और डीएम को मौके पर बुलाने की जिद पर अडे़ रहे।

ग्रामीणों ने मुकदमा दर्ज कर हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की। एसपी देहात को ग्रामीणों को समझाने में छह घंटे लगे। बाद में आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए तथा शव परीक्षण के लिए भेजा गया। मृतक के चचेरे भाई महेश प्रसाद ने दो ग्रामीणों के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

हत्या का कारण पुरानी रंजिश बताया गया है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि जयप्रकाश की पत्नी के प्रधानी के कार्यकाल में गांव में पड़ी डकैती के एक मामले में गांव के ही दो ग्रामीण जेल गए थे। उस घटना की पैरवी जयप्रकाश कर रहे थे।


इसी कारण उनकी रंजिश चली आ रही है। ग्रामीणों ने बताया कि बीस दिन पहले ही आरोपी जेल से जमानत पर आए हैं। पुलिस ने घटना की नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंसपेक्टर ने बताया कि हत्या का कारण रंजिश है। जल्दी ही हत्यारों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

डॉग स्क्वायड टीम ने भी जांच की
एसपी देहात के निर्देश पर जिला मुख्यालय से डॉग स्क्वायड टीम ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की जांच की, मगर डॉग से भी कोई मदद नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed