फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Former head of the firing at Mandla, injured

मांडला के पूर्व प्रधान पर फायरिंग, घायल

Sat, 23 Jan 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 23 Jan 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
Former head of the firing at Mandla, injured
छपार। बीती रात बरला में मांडला के पूर्व प्रधान पर फायरिंग कर घायल कर दिया गया। मामले में क्षेत्र के पूर्व ब्लॉक प्रमुख पति और उसके समर्थक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया।
विज्ञापन


इससे गुस्साए कई गांव के लोगों ने शुक्रवार सुबह पूर्व ब्लॉक प्रमुख पति के समर्थन में छपार थाने का घेराव कर हंगामा किया। पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाया। पुलिस ने निष्पक्ष जांच करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन


छपार क्षेत्र के मांडला गांव के पूर्व प्रधान पुष्पेंद्र बृहस्पतिवार देर शाम बरला के बाजार में सामान खरीदने गए थे। इस दौरान खाईखेड़ी निवासी पूर्व ब्लॉक प्रमुख पति विनय त्यागी उर्फ टिंकू का समर्थक मोहित निवासी बरला आ गया। किसी बात पर कहासुनी के बाद मोहित और पुष्पेंद्र में मारपीट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि मोहित ने पुष्पेंद्र पर फायरिंग कर दी। पूर्व प्रधान गोली लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल लाया गया।

मेडिकल परीक्षण के बाद देर रात पुष्पेंद्र थाने पहुंच गया। विनय और मोहित के खिलाफ तहरीर दी। मारपीट, जानलेवा हमला समेत गंभीर आरोप लगाए।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे खाइखेडी, घुमावटी, तेजलहेडा, भैसानी, फलौदा, बरला, छपार के ग्रामीण छपार थाने पहुंच गए।

पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए थाने को घेर लिया। इस दौरान समझाने पहुंचे पुलिसकर्मियों से खूब नोकझोंक हुई। उन्होंने मुकदमा खत्म करने की मांग की। थाना प्रभारी भानू प्रताप सिंह ने  निष्पक्ष जांच कराने का आश्वासन दिया।


इस पर ग्रामीण शांत हुए। थाने से लौटने के बाद लोगों ने एसएसपी दफ्तर पर पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिया और मुकदमा निरस्त करने की मांग की।

इस दौरान पंकज त्यागी, नवीन राठी, हरिओम त्यागी, सचिन शर्मा जिला पंचायत सदस्य, धर्मेंद्र राठी, गोल्डी राठी, विजयपाल त्यागी, मिंटू  त्यागी, सन्नी त्यागी, प्रताप सिंह प्रधान, प्रेमप्रकाश, राकेश आडवाणी, सुधीर त्यागी, विष्णुदत्त त्यागी, राजेश, अनिल त्यागी, प्रमोद  त्यागी, धीरज त्यागी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed