फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Former district panchayat member attacked

पूर्व जिला पंचायत सदस्य पर हमला

Sun, 24 Mar 2019 12:10 AM IST
Deepak Sharma मुजफ्फरनगर/अमर उजाला/ब्यूरो
मुजफ्फरनगर/अमर उजाला/ब्यूरो Published by: Deepak Sharma Updated Sun, 24 Mar 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
Former district panchayat member attacked
crime - फोटो : अमर उजाला
चरथावल (मुजफ्फरनगर)। गांव कुल्हेड़ी से परिवार के साथ शहर जा रहे पूर्व जिला पंचायत सदस्य पर गांव से बाहर निकलते ही कुछ लोगों ने हमला कर दिया। पीड़ित ने हमलावरों पर 1.15 लाख रुपये लूटे जाने का भी आरोप लगाया। हमले के विरोध में नाराज लोगों ने देर रात तक थाने का घेराव करते हुए जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन

चरथावल थाना क्षेत्र के गांव कुल्हेड़ी निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य सलीम अहमद के परिवार में आगामी दो अप्रैल को दो बहनों की शादी है। शनिवार शाम सलीम परिवार की महिलाओं व अन्य लोगों के साथ दो कारों से शादी के सामान की खरीदारी करने मुजफ्फरनगर जा रहा था। पीड़ित ने तहरीर देकर बताया कि जैसे ही वह परिवार समेत गांव से बाहर निकला, गांव के ही आरोपियों ने उनकी गाड़ियां रुकवा ली।
विज्ञापन


गाड़ियां रुकते ही आरोपियों ने सलीम अहमद पर गाड़ी से खींचकर हमला कर दिया। परिवार के सदस्यों व महिलाओं ने उसे बचाने का प्रयास किया तो उनके साथ भी मारपीट व बदसलूकी की गई। पीड़ित ने बताया कि शोर मचाने पर उनके समर्थक मौके पर पहुंचे तो हमलावर धमकी देते हुए फरार हो गए। इस दौरान उनके पास खरीदारी के लिए लाए गए डेढ़ लाख रुपये की नकदी भी थी, जो हमले के दौरान ही गायब हो गई। बाद में तलाश के दौरान इसमें से 35 हजार रुपये तो मिल गए, लेकिन शेष 1.15 लाख रुपये संभवत: हमलावरों द्वारा लूट लिए गए। घटना के बाद पीड़ित परिवार के साथ थाने पहुंचा और छह लोगों के खिलाफ लूट व हमले की नामजद तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर इंस्पेक्टर राजीव कुमार मौके पर पहुंचे और घटना को संदिग्ध करार देते हुए जांच के बाद कार्रवाई की बात कही, जिस पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य के समर्थकों में आक्रोश व्याप्त हो गया। देर रात तक पीड़ित परिवार समर्थकों सहित थाने में ही जमा था और रिपोर्ट दर्ज नहीं होने की स्थिति में धरना देने की चेतावनी दे दी थी। वहीं, मामले में एसपी सिटी सतपाल आंतिल का कहना है कि पूर्व जिला पंचायत सदस्य का दिन में गांव के दूधिया से कार की खिड़की लगने को लेकर विवाद हुआ था, जिसमें शाम के समय उनके बीच मारपीट हुई है। उन्होंने लूट की घटना को खारिज करते हुए जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।


ठुमकों में उलझी रही खाकी घंटों लटकाए रही वारदात
मुजफ्फरनगर। थाना पुलिस कस्बे में शनिवार से ही शुरू हुए घाट मेले में लगी नौटंकी में बार बालाओं के ठुमकों में उलझी रही और उधर गांव कुल्हेड़ी में पूर्व जिला पंचायत सदस्य सलीम अहमद व उसके परिवार के साथ वारदात हो गई। हैरत यह कि वारदात के बावजूद थाना पुलिस जांच के नाम पर घंटों घटना को लटकाए रही, जिससे पूर्व जिला पंचायत सदस्यों का आक्रोश भड़कता गया और देर रात तक भीड़ थाने का घेराव किए रही। सूचना पर अफसर भी थाने पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन आखिरकार रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर समर्थकों ने थाने में धरना देने की चेतावनी दे डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed