फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Five thousand prize money

पांच हजार का इनामी गिरफ्तार     

Thu, 06 Apr 2017 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Thu, 06 Apr 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
Five thousand prize money
पांच हजार का इनामी गिरफ्तार - फोटो : amar ujala
मुजफ्फरनगर। नईमंडी कोतवाली पुलिस ने चेन स्नेचर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से चोरी की बाइक, पांच सोने की चेन, तमंचा और कारतूस बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी चेन लूट की सैकड़ों घटनाए कर चुका है।       
विज्ञापन


सीओ मंडी मणीलाल पाटीदार ने नई मंडी कोतवाली में बुधवार को प्रेसवार्ता कर पांच हजार के इनामी बदमाश सुबोध जाट पुत्र हरपाल निवासी रंगाना, झिंझाना, शामली को मीडिया के सामने पेश किया। सीओ ने बताया कि आरोपी शातिर चेन स्नेचर है। इसने मंडी कोतवाली क्षेत्र, सहारनपुर, मेरठ और शामली आदि जनपदों में चेन स्नेचिंग की सैकड़ों घटनाओं को अंजाम दे रखा है। एक साल से आरोपी फरार था, जिसके चलते इसके ऊपर पांच हजार का इनाम हुआ था। पुलिस ने एटूजेड के पास से शातिर को गिरफ्तार किया। इसके पास से चोरी की बाइक, पांच चेन सोने की चेन, एक तमंचा 315 बोर और दो कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया है।       
विज्ञापन


घर में घुसकर मारपीट       
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली के शेरपुर निवासी गुलशमा ने पुलिस को बताया कि गांव के आरोपियों ने घर में घुसकर पीड़िता की पिटाई कर दी। विरोध करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने गांव के ही असलम, असलीक और तसलीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दी है।       
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed