फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Firing in two sides of Qureshi fraternity

कुरैशी बिरादरी के दो पक्षों में पथराव और फायरिंग, युवक को गोली लगी

Thu, 29 Jun 2017 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Thu, 29 Jun 2017 12:39 AM IST
Firing in two sides of Qureshi fraternity
गोली लगने से घायल हुआ युवक। - फोटो : अमर उजाला
चरथावल में तीन महीने पूर्व हुई ऑनरकिलिंग को लेकर दो पक्षों में चल रही रंजिश की चिंगारी बुधवार को फिर सुलग उठी। बुधवार को अचानक हुई फायरिंग और पथराव की वारदात से सनसनी फैल गई। फायरिंग में एक युवक घायल हो गया, जबकि आरोपियों पर एक युवक को गायब कर अनहोनी का अंदेशा जताया गया है। पीड़ित पक्ष की महिलाओं ने लापता युवक को बरामद कराने के लिए पुलिस अफसरों के सामने हंगामा किया। तनाव के मद्देनजर एसएसपी अनंत देव कई थानों की फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे और युवक का सुराग लगाने के लिए घरों की तलाशी कराई। 


कस्बे के मोहल्ला शेखजादगान गर्बी में कुरैशी बिरादरी के दो पक्षों में रंजिश चल रही है। ईद-उल-फितर के मौके पर बिरादरी के बाहर रहने वाले युवक भी यहां आए हुए थे। आरोप है कि अपराह्न करीब दो बजे मोहल्ले में बाइक पर रियासत और मुन्ना कहीं जा रहे थे, लेकिन हमलावरों ने अचानक उन पर फायरिंग कर दी, जिसमें रियासत पुत्र सदलू हाथ में गोली लगने से लहूलुहान होकर गली में शोर मचाता हुआ भागा। इसके बाद हमलावरों ने बाइक समेत उसके साथी मुरसलीन उर्फ मुन्ना को मौके से कब्जे में लेकर घसीटते हुए एक कमरे में बंद कर लिया।


उसके बाद वहां से गायब करने का आरोप है। अचानक मोहल्ले में गोलियों की तड़तड़ाहट से अफरातफरी मच गई। दोनों तरफ से पथराव हुआ। आसपास मकानों में महिलाओं ने अंदर से दरवाजे बंद कर लिए। सूचना पर थाना प्रभारी डीके त्यागी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन मौके पर तनाव के मद्देनजर उन्होंने जिला मुख्यालय से भारी पुलिस फोर्स बुला लिया। पीड़ित पक्ष गुलफाम कुरैशी सभासद ने आरोप लगाया कि घटना के बाद से ही लड़की पक्ष के लोग हमला करने की फिराक में थे।
विज्ञापन


पुलिस को भी कई बार इसकी जानकारी दी जा चुकी थी। कप्तान ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों के मकानों को खंगाला और लापता युवक को बरामद कराने के प्रयास में व्यापक पैमाने पर सर्च अभियान चलाया। महिलाओं ने युवक को बरामद कराने के लिए अफसरों के सामने हंगामा किया। एसएसपी ने बताया कि दो पक्षों में चल रहे विवाद को लेकर घटना घटित हुई है। फिलहाल कोई तनाव नहीं है। युवक को बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं। आरोपी किसी कीमत पर बख्शे नहीं जाएंगे।      

कई थानों की फोर्स ने संभाला मोर्चा      
एसएसपी अनंत देव के नेतृत्व में एसपी सिटी ओमबीर सिंह, सीओ सदर शिवराज सिंह, छपार, पुरकाजी, तितावी सिविल लाइंस समेत कई थानों की फोर्स ने मौका ए वारदात पर मोर्चा संभाले रखा। आरोपी पक्ष के मकानों में महिला कांस्टेबलों के साथ लापता युवक को बरामद कराने के लिए  सर्च अभियान चलाया। कई महिलाओं ने मकान के दरवाजे नहीं खोले, लेकिन सख्ती से गेट खुलवाकर सर्च अभियान चलाया गया। कप्तान ने बताया कि मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके अलावा कई अन्य युवकों को हिरासत में लिया गया है।      

तीन माह पहली की घटना है वारदात की जड़      
कुरैशी बिरादरी के दो पक्षों में पिछले तीन महीने से रंजिश चल रही है। नगर पंचायत सभासद गुलफाम का भाई दिलनवाज बीती 22 मार्च को पड़ोसी जब्बार के मकान में घुस गया था। पंजाब से कपड़ा बेचकर आए पिता जब्बार ने आवेश में उसे मकान में देखकर बेटी गुलसबा को चाकू से गला रेतकर कत्ल कर शव को आरोपी युवक की गली में डाला था। उसने खुद थाने जाकर सरेंडर कर दिया था। पुलिस ने जब्बार को बेटी के कत्ल के आरोप में जेल भजा था, जबकि सभासद के भाई दिलनवाज को छेड़छाड़ और पॉक्सो अधिनियम की धाराओं में चालान किया था। पुलिस ने बताया कि दोनों जेल में बंद हैं।      
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed