{"_id":"58d5600a4f1c1bac2a1a17f7","slug":"firing-in-two-groups-of-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों के दो गुटों में पथराव और फायरिंग ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रों के दो गुटों में पथराव और फायरिंग
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 24 Mar 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
firing
सरकुलर रोड पर छात्रों के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई, जिसमें दो छात्र घायल हो गए। इस दौरान जमकर पथराव और फायरिंग भी हुई, जिससे वहां भगदड़ मच गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची, मगर तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। बाद में पुलिस ने महावीर चौक से एक छात्र को पकड़ा, जिससे पूछताछ की जा रही है। अन्य हमलावरों की तलाश जारी है।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार दोपहर को सरकुलर रोड स्थित एक विद्यालय के बाहर छात्रों के दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। छात्रों ने इस दौरान जमकर पथराव किया। बताया गया है कि हमलावरों ने फायरिंग भी की। घटना से वहां भगदड़ मच गई। झगड़े में दो छात्र घायल हो गए।
सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची, मगर तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। इसके बाद पुलिस ने हमलावरों की तलाश की तो महावीर चौक पर फिर से कुछ छात्र झगड़ते मिले, जो पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर एक छात्र को पकड़ लिया, जो गांव बरवाला का निवासी बताया गया है। पुलिस अन्य हमलावरों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
देर शाम तक इस संबंध में पुलिस को किसी की ओर से तहरीर नहीं दी गई थी। हालांकि सिविल लाइन पुलिस का कहना है कि छात्रों के बीच किसी बात को लेकर मारपीट हुई थी, जिसमें एक दूसरे पर पत्थर भी फेेंके गए। पुलिस फायरिंग की जानकारी होने से इंकार कर रही है।
उल्लेखनीय है कि शहर में छात्रों के बीच संघर्ष, पथराव की घटनाएं लगातार हो रही हैं। हाल में ही भोपा रोड, जानसठ रोड, आर्य समाज रोड पर भी छात्रों के गुटों के बीच झगड़े में फायरिंग की घटनाएं हो चुकी है। बावजूद स्कूल, कॉलेजों के बाहर पुलिस बल तैनात नहीं किया गया है।