फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   FIR has been filed in the women's police station case

महिला थाने में दर्ज मुकदमे में लग चुकी है एफआर

Sun, 05 Aug 2018 12:27 AM IST
मुजफ्फरनगर/अमर उजाला/ब्यूरो
मुजफ्फरनगर/अमर उजाला/ब्यूरो Updated Sun, 05 Aug 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
FIR has been filed in the women's police station case
पुलिस - फोटो : file photo
मुजफ्फरनगर। सीसीटीवी कैमरा खतौली की छात्रा का पीछा नहीं छोड़ रहा है। वहलना के वायरल वीडियो में उसकी मौजूदगी की पुष्टि हो चुकी है। चौंकाने की बात यह है कि शादी के बाद दिल्ली में भी ससुराल पक्ष ने संदिग्ध गतिविधियां देख सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए थे। कैमरों में सच सामने आने के बाद विवाद बढ़ा तो छह मार्च 2017 को वह ससुराल छोड़ खतौली लौट आई थी।  
विज्ञापन


जैन मुनि नयन सागर के वायरल वीडियो में नजर आई छात्रा की जिंदगी पर तीसरी आंख का ग्रहण लग गया है। 24 नवंबर 2016 को उसकी शादी दिल्ली के विश्वास नगर निवासी स्मित जैन से हुई थी। सिर्फ 100 दिन ससुराल में रहने के बाद उसके रिश्ते में दरार आ गई। कुछ ऐसा हुआ कि ससुराल पक्ष ने अपने घर में सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए। कैमरों में कैद वीडियो की गतिविधियों पर पति स्मित और ससुर सुरेंद्र कुमार जैन ने छात्रा से सवाल किए तो मामला बिगड़ता गया।
विज्ञापन


आखिरकार छह मार्च 2017 को वह अपने मायके लौट आई। नाते-रिश्तेदारों ने सुलह से भरसक कोशिश की, मगर बात नहीं बनी। आखिरकार 28 अगस्त 2017 को मुजफ्फरनगर के महिला थाने में छात्रा ने खुद वादी बन कर दहेज उत्पीड़न और अन्य संगीन आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया, जिसमें पति के
विज्ञापन
विज्ञापन

अलावा ससुर सुरेंद्र जैन, सास बेबी, देवर ऋषभ और ननद को आरोपी बनाया गया। जब कोई सुलह की राह नहीं देखी तो संबंध विच्छेद का ही फैसला लिया गया।

जनवरी 2018 में दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ, जिसके शपथ पत्र पुलिस को दिए गए। पुलिस ने उक्त मुकदमे में एफआर लगा कर रिपोर्ट कोर्ट को भेज दी। न्यायालय को छात्रा के बयान का इंतजार है, ताकि तलाक की प्रक्रिया पूरी हो सके। छह माह से कोर्ट में छात्रा बयान के लिए नहीं पहुंची है। फिलहाल स्मित जैन जर्मनी में जॉब कर रहा है।


पहले भी निकली थी सीडीआर

मुजफ्फरनगर। ससुराल पक्ष ने छात्रा के मोबाइल की सीडीआर भी निकलवाई थी। जिसमें उसकी कुछ नंबरों पर लंबी बात मिली। यह मुद्दा पति-पत्नी में विवाद की जड़ बना और बात वैवाहिक जीवन को तोड़ने तक पहुंच गई।  



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed