फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Electric device caught fromMBBS students

एमबीबीएस के छात्रों से पकड़ी इलेक्ट्रिक डिवाइस

Thu, 15 Mar 2018 11:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/ मुजफ्फरनगर Updated Thu, 15 Mar 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
Electric device caught fromMBBS students
demo - फोटो : demo
मुजफ्फरनगर में जैन कन्या डिग्री कॉलेज के सचल दल ने एमबीबीएस की परीक्षा देने पहुंचे चतुर्थ सेमेस्टर के दो छात्रों से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पकड़ी है। इन दोनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विश्वविद्यालय को लिखा गया है। प्राचार्य डॉ सीमा जैन ने बताया कि अब परीक्षा के दौरान मेटल डिटेक्टर से चेकिंग होगी।
विज्ञापन
मेरठ रोड स्थित जैन कन्या पाठशाला महाविद्यालय में मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज की परीक्षा का सेंटर है। बृहस्पतिवार को एमबीबीएस चतुर्थ सेमेस्टर के छात्रों की परीक्षा थी। कॉलेज में गठित सचल दल ने परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राओं की गेट पर ही चेकिंग की। चेकिंग के दौरान चतुर्थ वर्ष के दो छात्रों के पास से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस मिली। सचल दल प्रभारी डॉ संतोष कुमारी ने प्राचार्य डॉ सीमा जैन को जानकारी दी, तो उन्होंने दोनों छात्रों के खिलाफ लिखित में कार्रवाई करते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन को लिख दिया है। इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को कॉलर के पास फिट किया गया था। प्राचार्या डॉ सीमा जैन ने बताया कि एमबीबीएस परीक्षा की संवदेनशीलता को देखते हुए कॉलेज में मेटल डिटेक्टर लगवाया जा रहा है। अब इसी के माध्यम से चेकिंग होगी, जिससे कोई भी छात्र डिवाइस जैसा कोई यंत्र परीक्षा के दौरान प्रयोग न कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed