फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Dowry Accused

बवाना में विवाहिता की जलने से मौत, दहेज हत्या का आरोप       

Sun, 26 Mar 2017 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Sun, 26 Mar 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
Dowry Accused
‌file photo - फोटो : अमर उजाला
बुढ़ाना क्षेत्र के गांव बवाना में गैस पर खाना बनाते समय महिला के कपड़ों में आग लग गई। झुलसी महिला को परिजन चिकित्सालय के यहां लेकर जा रहेे थे, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने ससुरालियों पर बेटी को जलाकर मारने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


गांव बवाना निवासी देवेंद्र की पत्नी ब्रिजेश (30) की रविवार को जलने से मौत हो गई। सूचना पर इंस्पेक्टर डीके त्यागी और सीओ मोहन लाल पुलिस बल के साथ गांव में पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ससुराल वालों ने बताया कि रविवार सुबह 9:00 बजे ब्रिजेेश रसोई में खाना बना रही थी। खाना बनाते समय कपड़ों में आग लगने से वह बुरी तरह से झुलस गई। गंभीर हालत में चिकित्सालय ले जाते समय ब्रिजेश ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


पुलिस ने घटना की सूचना मृतका के पिता गांव रोहाना कलां निवासी प्रेमपाल को दी। बेटी की मौत की सूचना से मायके में कोहराम मच गया। मृतका के पिता अपने परिवार वालों के साथ बेटी की ससुराल पहुंचे। मृतका के पिता ने उसके पति देवेंद्र और ससुर बदलू पर दहेज की मांग को लेकर जलाकर मारने का आरोप लगाया। पिता ने घटना की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने मृतक महिला के पिता की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर डीके त्यागी ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है। महिला की शादी को 10 वर्ष से अधिक हो चुके हैं, उसके चार बच्चे भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed