फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Denial of justice ate poison

न्याय नहीं मिलने पर खाया जहर

Sun, 18 Oct 2015 12:25 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sun, 18 Oct 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। छपार क्षेत्र के एक गांव में घास काटने गई महिला के साथ खेत मालिक ने दुराचार का प्रयास किया। महिला ने गांव आकर घटना की जानकारी परिजनों को दी।
विज्ञापन


परिजनों ने आरोपी के घरवालों से शिकायत की और छपार पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस ने भी कुछ नहीं किया। रात में ही गांव में पंचायत बैठी।  पंचों का कोरा आश्वासन मिलने पर पीड़िता ने जहरीला पदार्थ खाकर जान देने का प्रयास किया।
विज्ञापन


शुक्रवार शाम छपार के एक गांव की महिला शाम के समय जंगल में घास लेने गई थी। आरोप है कि घास काटने के दौरान खेत स्वामी ने महिला से दुराचार का प्रयास किया। किसी तरह बचकर महिला गांव पहुंची और परिजनों को मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने आरोपी के परिजनों से शिकायत की तो उन्होंने कोई बात नहीं सुनी। परेशान पीड़िता परिजनों के साथ छपार थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई। पुलिस ने भी कार्रवाई करने से इंकार कर दिया। बेहद गरीब परिवार ने ग्रामीणों को मामले की जानकारी दी।


गांव में पंचायत बैठी, लेकिन पंचायत ने भी पीड़िता को सिर्फ कार्रवाई का आश्वासन दिया। पूरी रात परेशान रहने के बाद शनिवार सुबह पीड़िता ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। तबीयत खराब होने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार किया। पुलिस मामले से अनभिज्ञता जता रही है।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed