फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Daughter killed in property dispute

संपत्ति विवाद में भाइयों को फंसाने के लिए बेटी को मार डाला

Thu, 03 May 2018 12:50 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर Updated Thu, 03 May 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
Daughter killed in property dispute
पत्नी और बेटी के साथ हत्यारोपी पिता(फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला
भोपा के गांव नंगला बुजुर्ग में संपत्ति विवाद के चलते भाइयों को फंसाने के लिए एक युवक  हैवान बन गया और अपनी चार साल की इकलौती बेटी की छुरी से गला काट कर हत्या कर दी। पुलिस ने घटना के कुछ देर बाद ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया और हत्यारोपी पिता, उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया। बाद में बच्ची की मां को भी हत्या की साजिश में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


गांव नंगला बुजुर्ग निवासी शमीम उर्फ भूरा पुत्र फारुख ने बुधवार दोपहर थाना भोपा पुलिस को अपनी चार साल की बेटी लाईबा नूर के अपहरण की सूचना दी और आरोप छोटे भाई नौमान पर लगाया। उसने बताया कि वह पत्नी खुशनसीब और बेटी को साथ लेकर मोरना किसी काम से गया था।
विज्ञापन


पीएनबी के बाहर पहुंचने पर उसका भाई नौमान उसकी बेटी को उठा कर ले गया, जिसका युसुफपुर के जंगल तक पीछा किया, लेकिन वह खेतों में घुस गया। सूचना पर सीओ भोपा राजीव गौतम, इंस्पेक्टर बीपीएस यादव मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शमीम को साथ लेकर युसुफपुर के जंगल में गए। पुलिस ने जंगल में तलाशी अभियान चलाया तो युसुफपुर निवासी अमीर हैदर के खेत में मासूम बच्ची लाईबा नूर का लहूलुहान शव पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इस दौरान पुलिस ने पाया कि शमीम के कपडों पर भी खून लगा था। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की, तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

बताया कि उसने ही अपने दोस्त मोरना निवासी जहीर अब्बास के साथ मिल कर बेटी की हत्या की है, ताकि वह अपने भाइयों को फंसा कसे।  एसपी देहात अजय सहदेव ने बताया कि शमीम का अपने भाइयों से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है।


 उसने ही अपने साथी के साथ मिल कर भाइयों को फंसाने के लिए घटना की। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त छुरी भी बरामद कर ली है। शमीम उसके  दोस्त और पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed