फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Dalit youth beaten in Kallarpur

कल्लरपुर में दलित युवक की पिटाई, थाने में भिड़े दोनों पक्ष

Thu, 16 Mar 2017 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Thu, 16 Mar 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
Dalit youth beaten in Kallarpur
थाने में मौजूद एक पक्ष की महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
कछौली में दलित और ठाकुर युवकों में हुए विवाद में दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। दोनों पक्षों में शहर कोतवाली के गेट पर भी लात-घूंसे चले। गेट पर झगड़ा होने से बाजार में भगदड़ मच गई। पुलिस ने मामले में आधा दर्जन युवकों को हिरासत में ले रखा है। गांव के जिम्मेदार लोग दोनों पक्षों में फैसले के प्रयास में जुटे हैं। पूरे दिन दोनों दर्जनों महिलाएं-पुरुष कोतवाली के बाहर डेरा जमाए पड़े रहे।             
विज्ञापन


शहर कोतवाली के कल्लरपुर-कछौली निवासी दलित बबलू पुत्र किशना बुधवार सुबह बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रहा था। रास्ते में गांव के ठाकुर पक्ष के दो युवक खड़े थे। बबलू की दोनों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि दोनों युवकों ने बबलू को घर में खींचकर बंधक बना लिया। पीड़ित के बच्चे बाहर खड़े होकर रोने लगे। इस बात का दलित समाज के लोगों को पता चला तो उनमें आक्रोश फैल गया। दोनों ओर के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लाठी-डंडे चले। 
विज्ञापन


जिम्मेदार लोगों ने दोनों पक्षों को उस समय अलग-अलग कर दिया। ठाकुर पक्ष के लोग इकट्ठा होकर शहर कोतवाली पहुंचे तो दलित एसएसपी ऑफिस पहुंच गए। कप्तान ने दलितों को शहर कोतवाली पहुंचने को कहा। पीड़ित जैसे ही कोतवाली गेट पर पहुंचे, तो वहां पहले से खड़े ठाकुर समाज के कुछ युवकों से पहले कहासुनी और फिर बाद में गेट पर ही मारपीट हो गई। कोतवाली गेट पर झगड़ा होते देख पुलिस में अफरातफरी मच गई। मौके से पुलिस ने आधा दर्जन युवकों को हिरासत में लिया। दोनों पक्ष के दर्जनों महिला-पुरुष शाम तक कोतवाली के बाहर गेट पर बैठे रहे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed