फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Cpar robbery three houses

छपार में तीन घरों में लाखों की डकैती 

Thu, 10 Nov 2016 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Thu, 10 Nov 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
Cpar robbery three houses
पीड़ितों से पूछताछ करते पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
छपार कस्बे में बीती रात तीन परिवारों को हथियारों के बल पर बंधक बनाकर बदमाशों ने डकैती डालकर सनसनी फैला दी। बदमाश लाखों रुपये और जेवर लूटकर ले गए। वारदात के बाद बदमाश फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवारों से बात की। पुलिस ने घटना का जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया है।      
विज्ञापन


कस्बे में देर रात करीब दो बजे डेढ़ दर्जन बदमाशों ने तीन घरों में डकैती डालकर सनसनी फैला दी। मंगलवार रात गांव के बाहरी छोर पर रहने वाले इंतजार पुत्र समेदीन के मकान में बदमाश घुस गए। बदमाशों ने परिजनों को हथियारों के बल पर आतंकित करते हुए सभी के हाथ-पैर बांधकर उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया। बदमाशों ने वहां से 44 हजार रुपये,  आठ तोले सोना, एक किलो चांदी के आभूषण लूट लिए।
विज्ञापन


बदमाश उसके बाद जब्बार के घर की दीवार फांदकर घुस गए। कुछ बदमाश बाहर खड़े रहे और बाकी मकान के भीतर घुस गए। यहां भी बदमाशों ने सभी को बंधक बना लिया। बदमाशों ने जब्बार के छोटे भाई खालिद को घर के बाहर बंधक बनाकर रखा। भीतर घुसे बदमाशों ने यहां परिजनों से 40 हजार की नगदी, चार तोले सोना, डेढ़ किलो चांदी के आभूषण लूट लिए। बेखौफ बदमाश इसके बाद दीवार फांदकर नफीस के मकान में घुसे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी की तैयारियों में जुटे इस परिवार के यहां से बदमाशों ने 85 हजार की नगदी, लड़के की पत्नी और दो पुत्रियों का सात तोले सोना, डेढ़ किलो चांदी और एक मोबाइल लूट लिया। इसी बीच जब्बार के भाई काला के किसी तरह से हाथ खुल गए, वह मकान की पिछली दीवार कूदकर  गांव में अंदर की ओर भागा तो उसे गश्त कर रही पुलिस की गाड़ी मिली। उसने घटना की जानकारी पुलिस को दी।  बदमाश वहां से जाने लगे तो पुलिस ने फायर कर दिया।

बदमाशों ने भी पुलिस की ओर तीन फायर किए। जाते समय बदमाश खालिद के मोबाइल की बैट्री निकालकर ले गए। तीनों घरों में करीब दस लाख रुपयों की डकैती पड़ी है। पुलिस ने ग्रामीणों के साथ घंटों बदमाशों की तलाश में जंगल में कांबिंग की, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिलने पर पुलिस मौके से बैरंग लौट आई। बुधवार सुबह एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह ने मौके पर जाकर पीड़ितों से घटना की जानकारी ली। सर्विलांस की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दी गई है। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।       


शादी की तैयारियों में जुटे परिवार में मातम      
छपार। कस्बे में डकैती की वारदात का शिकार हुए पीड़ित नफीस के घर में जनवरी में दो पुत्री और एक पुत्र की शादी है। पीड़ित ने शादी के सारे सामान का इंतजाम कर रखा था। सबसे अधिक नुकसान उसी का हुआ है। परिवार में शोक छाया हुआ है। परेशान परिवार में जहां शादियां की खुशियां थीं, अब वहां मातम पसरा है। पीड़ित परिवार की महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed