फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Conflicts between two sects on flirting

छेड़खानी पर दो संप्रदायों के बीच संघर्ष 

Sun, 11 Jun 2017 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sun, 11 Jun 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
Conflicts between two sects on flirting
जिला अस्पताल में पहुंचे तितावी के गांव में हुए झगड़े में घायल हुए ग्रामीण । - फोटो : amar ujala
मुजफ्फरनगर के तितावी में किशोर से छेड़खानी को लेकर गांव में दो संप्रदाय के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट और पथराव हुआ। संघर्ष में दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हो गए। घटना का पता चलने पर पुलिस में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने गांव में पहुंचकर घायलों को अस्पताल भेजवाया। युवती पक्ष की ओर से पुलिस को नामजद तहरीर दी गई है। गांव का माहौल तनावपूर्ण है। अफसरों ने एहतियातन गांव में फोर्स तैनात कर दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।       
विज्ञापन


तितावी क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी अपनी सहेली के साथ शुक्रवार शाम गली में सरकारी नल से पानी लेने गई थी। आरोप है कि पड़ोसी युवक सोनू पुत्र वकील अहमद अपने साथी सैफी पुत्र खुर्शीद के साथ नल पर पहुंचा। दोनों ने किशोरियों के साथ छेड़खानी करनी शुरू कर दी। किशोरियों ने विरोध जताया तो आरोपियों ने उनके हाथ पकड़ लिए। इस बात पर किशोरी बिफर पड़ी और शोर मचा दिया। शोर सुनकर आरोपी मौके से फरार हो गए। किशोरी ने घर जाकर परिजनों को मामले की जानकारी दी। दोनों किशोरियों के परिवार के लोग आरोपियों के घर शिकायत करने गए। आरोप है कि आरोपियों ने तीन लोगों को पकड़कर पीटा। इस बात का पता चलने पर किशोरी पक्ष में आक्रोश फैल गया। बड़े बुजुर्गों ने मामले में सुबह आरोपियों के घर जाकर बात करने की बात कही, तो सब शांत हो गए। शनिवार सुबह पीड़ित पक्ष के लोग आरोपियों के घर शिकायत करने पहुंचे। इस पर फिर बात बिगड़ गई।  इस दौरान मारपीट हो गई। पथराव होने से मौके पर अफरातफरी मच गई।आरोपी पक्ष के युवकों ने पीड़ित पक्ष पर लाठी-डंडों से धावा बोल दिया। झगड़े की बात सुनकर किशोरी पक्ष के लोग भी लाठी-डंडे लेकर आ गए। 

विज्ञापन


दोनों समुदायों के बीच जमकर संघर्ष हुआ। झगड़े में एक पक्ष के बुद्धप्रकाश, प्रवीण, अनुज, विक्रांत, अंकुश और दूसरे पक्ष के जिलेहसन, बादशाह और खुर्शीद घायल हो गए। सांप्रदायिक झगड़े की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। एसओ यादराम यादव भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। बाद में सीओ हरिराम यादव ने मौके पर जाकर घटना की जानकारी ली। पुलिस के पहुुंचने पर दोनों पक्षों के सैकड़ों लोगों की भीड़ मौके पर एकत्र  हो गई। किशोरी पक्ष के लोगों ने पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। पुलिस ने पीड़ित पक्ष से नामजद तहरीर ले ली है। गांव में फिलहाल तनाव के हालात बने हुए हैं। अफसरों ने गांव में एहतियातन फोर्स तैनात कर दिया है।       

विज्ञापन
विज्ञापन

   
बच्चों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, जिसके चलते बड़ों में गलतफहमी हो गई थी। दोनों पक्षों में समझौता हो गया है, जिसे ग्रामीणों ने लिखकर दे दिया है। पुलिस दोनों पक्षों के खिलाफ अपनी ओर से निरोधात्मक कार्रवाई करेगी।       

-हरिराम यादव, सीओ फुगाना      
 

बात-बात पर हो रहे बवाल      
मुजफ्फरनगर। जिले में सांप्रदायिक संघर्ष के मामले रुकने का नाम नहीं ले रही है। एक सप्ताह पूर्व नई मंडी कोतवाली के नसीरपुर में पानी के विवाद को लेकर बवाल हो गया था, जिसमें पाल समाज के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। शुक्रवार शाम लड़वा में किशोरी से छेडख़ानी होने पर आरोपियों ने पीड़िता के भाइयों को ही पीट दिया। परिणाम शनिवार सुबह दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। संघर्ष में चोट लगने से दोनों ओर के आठ लोग घायल हो गए। जरा-जरा सी बात पर जनपद में सांप्रदायिक बवाल होना कोई नई बात नहीं है। एक सप्ताह से अचानक इस तरह की घटनाओं में बढ़ोतरी हो रही है।       

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed