{"_id":"592dc0ab4f1c1b050abdb537","slug":"challenge-the-new-captain","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए कप्तान को बदमाशों ने दी खुली चुनौती, चार्ज लेते ही कर दी लूट की वारदात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नए कप्तान को बदमाशों ने दी खुली चुनौती, चार्ज लेते ही कर दी लूट की वारदात
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 31 May 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
लूट की वारदात के बाद बैंक के बाहर लगी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को नए कप्तान अनंत देव ने चार्ज लिया। शाम तक लोगों से जान-पहचान और परिचय हुआ। मंगलवार को कप्तान ने अपने कार्यालय में जनता की समस्याएं सुनीं। दोपहर वारदात हो गई। वह पूरे अमले के साथ मौके पर पहुंच गए। चार घंटे तक खुद छानबीन में जुटे रहे। पीनना की बैंक लूट कप्तान के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। वहीं, सरकार बदलने के बाद भी क्राइम पर कोई फर्क नहीं पड़ा है।
सोमवार को नए कप्तान अनंत देव ने जिले का चार्ज लिया था। इसके बाद पुलिस महकमे के अधिकारियों और स्थानीय लोगों से परिचय के बाद वह चरथावल क्षेत्र में सहारनपुर बॉर्डर का दौरा करने गए थे। मंगलवार सुबह उन्होंने जनसमस्याएं सुननी शुरू की। इसी दौरान पीनना में बैंक लूट की सूचना आ गई। बताते चलें कि सूबे में योगी आदित्यनाथ ने कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने का जनता से वादा किया था, लेकिन हाल की घटनाएं देखकर नहीं लगता कि उन्हें सरकार का कोई खौफ है।
गत एक माह की बात करें तो 28 अप्रैल को मंसूरपुर के पुरा निवासी जितेंद्र त्यागी के घर में घुसकर बदमाशों ने उसकी हत्या कर दी गई थी। 29 अप्रैल को छपार के बसेड़ा में बदमाशों ने सड़क पर पेड़ डालकर आधा दर्जन लोगों को लूटा था।
विज्ञापन
पांच मई को रहमतनगर निवासी फराज की भोपा के बिहारगढ़ में उसी के साथियों ने गला रेतकर हत्या कर दी थी। छह मई को इसी तरह से चरथावल इज्तमा में शामिल होने जा रहे बाइक सवार चार युवकों को रोहाना मार्ग पर बदमाशों ने लूट लिया था। 11 मई को छपार के खुड्ढा मार्ग पर एक परिवार को लूटा गया था। 14 मई की रात मंसूरपुर के अभीपुरा में खेत पर सोए किसान विकास की फावड़े से काटकर हत्या कर दी गई थी।
17 मई पुरकाजी के लक्सर मार्ग पर पुरकाजी निवासी शमशाद चालक के ट्रक के आगे पेड़ डालकर बदमाशों ने 40 हजार की नगदी लूट ली थी। 24 मई की रात भोपा के रुड़कली निवासी मोहर्रम की ककरौली के पास जंगल में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 27 मई की रात सीकरी निवासी फुरकान की जंगल में गोली मारकर हत्या कर दी गई। मंगलवार को पीनना में बैंक लूटकर बदमाशों ने सनसनी फैला दी और नए कप्तान को खुलेआम चुनौती दी।