फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Chairman of police escape from hard work

पुलिस की जद्दोजहद से बच पाए चेयरमैन

Thu, 06 Apr 2017 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Thu, 06 Apr 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
Chairman of police escape from hard work
पारस को ले जाती पुलिस। - फोटो : amar ujala
मुजफ्फरनगर के खतौली के भाजपा नेता राजा वाल्मीकि की हत्या में पुलिस सभी तथ्यों को खंगाल रही है। राजा और चेयरमैन पारस के बीच टशन होने का मामला सामने आया है। पुरानी टशन की वजह से ही परिवार के लोग चेयरमैन को देखते ही बिफर पड़े। 
विज्ञापन


मृतक राजा वाल्मीकि के पिता बाबूलाल नगर पालिका में कर्मचारी रहे हैं। इसी दौरान चेयरमैन के दस्तावेजों में हेराफेरी के मामले में बाबूलाल को भी जेल जाना पड़ा था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में गरमागरमी चल रही थी, लेकिन क्या यह विवाद हत्या की वजह हो सकता है। पुलिस इस पर भी जांच-पड़ताल कर रही है। बुधवार को वारदात के बाद चेयरमैन पारस जैन अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ जैसे ही परिवार को सांत्वना देने पहुंचे, परिजनों का गुस्सा भड़क गया। चेयरमैन को खींचकर उनके साथ मारपीट की गई। उनके सुरक्षाकर्मियों को भी दौड़ाकर पीटा गया।

विज्ञापन

 

शुक्र यह रहा कि मौके पर मौजूद पुलिस चेयरमैन की ढाल बन गई। उन्हें भीड़ के चंगुल से निकालकर किसी तरह सुरक्षित स्थान पर भेजा गया। वारदात के पीछे भले ही कुछ और भी कारण रहा हो, लेकिन फिलहाल पीड़ित परिवार चेयरमैन को ही आरोपी ठहराने पर अड़ा हुआ है। घटना के बाद मौके पर पहुंचे डीएम डीके सिंह और एसएसपी बबलू कुमार के सामने भी परिवार की महिलाओं ने चीखकर कहा कि राजा की हत्या चेयरमैन ने कराई है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने पारस जैन से पूछताछ की है, लेकिन वह हत्या में हाथ होने से साफ इंकार कर रहे हैं। उनका कहना है कि वह राजा की हत्या क्यों कराएंगे। आखिर उन्हें इससे क्या हासिल होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

बिगड़े माहौल को शांत कराने में छूटे पसीने
खतौली। दिन निकलते ही भाजपा नेता की हत्या से पुलिस में अफरातफरी मच गई। डीएम और एसएसपी के अलावा जनपद के अन्य अधिकारी सुबह से ही कस्बे में डेरा जमाए रहे। कई थानों के फोर्स के साथ घटनास्थल के आसपास भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। हाईवे और आसपास तैनात डायल-100 की सभी गाड़ियों को भी कस्बे में बुला लिया गया। मृतक पक्ष के हंगामे और चेयरमैन पर हमला होने के बाद अफसरों ने घटनास्थल के आसपास के मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र को छावनी बना दिया। हत्या, चेयरमैन पर हमला, जैन समाज के कार्यक्रम में कूड़ा डालने से बिगड़े माहौल को शांत करने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। डीएम और एसएसपी के अलावा एसपी सिटी राजेश कुमार सिह, एडीएम प्रशासन मनोज कुमार सिंह के अलावा दर्जनों अधिकारी और भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।             

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed