फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Calf

बछड़े को लेकर कुटेसरा में तनाव 

Mon, 04 Jul 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Mon, 04 Jul 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
Calf
गाय का बछड़ा - फोटो : अमर उजाला
चरथावल पुलिस द्वारा एक बछड़ा कुटेसरा के ग्रामीण को देने पर संप्रदाय विशेष के लोगों ने उस पर हमला बोल दिया। जिसमें एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए। पीड़ित ने चरथावल पुलिस पर मामले में कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। पुलिस ऑफिस पहुंचकर पीड़ित ने मामले में कार्रवाई की गुहार लगाई है। घटना के बाद से दोनों पक्षों में तनाव बना हुआ है। 
विज्ञापन


कुटेसरा निवासी जर्नाधन दर्जनों ग्रामीणों के साथ रविवार सुबह पुलिस ऑफिस पहुंचा। पीड़ित ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व पुलिस ने गोकशी करने वालों से एक बछड़ा मुक्त कराकर उसे दिया था। इस बात को लेकर पड़ोस के संप्रदाय विशेष के युवक रंजिश रखने लगे।
विज्ञापन


शनिवार शाम पीड़ित की पत्नी घेर में काम कर रही थी। तभी आरोपियों ने वहां घुसकर मारपीट कर दी। जबरदस्ती बछड़े को खोलने का प्रयास किया। पत्नी द्वारा शोर मचाने पर तीनों पुत्र वहां पहुंचे, तो उन्हें भी पीटा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


झगड़े के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। गांव में घटना के बाद तनाव की स्थिति पैदा हो गई।  चरथावल पुलिस को मामले की जानकारी दी, लेकिन पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों से अपने परिवार की जान को खतरा बताया है। अधिकारियों में मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed