फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Brother killed young woman

बड़ा भाई निकला आंचल का कातिल, शव मढ़ियाई गंगनगर में मिला

Thu, 20 Apr 2017 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Thu, 20 Apr 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
Brother killed young woman
गमजदा आंचल की मां और बहन। - फोटो : अमर उजाला
मंसूरपुर पुलिस ने ऑनरकिलिंग की घटना में आंचल की हत्या करने वाला बड़ा भाई कातिल निकला है। बड़े भाई कपिल की निशानदेही पर आंचल का शव सरधना के गांव मढिय़ाई गंगनहर से बरामद किया। अरुण और आंचल हत्याकांड में मामा के लड़के समेत एक दोस्त का भी नाम प्रकाश में आया है। प्रेमी अरुण का शव शनिवार को सलावा झाल में अटका मिला था। इस मामले में एक हत्यारा भाई और उसका दोस्त पहले ही जेल जा चुके हैं। आंचल का शव मिलने से परिवार गमजदा है। शव का पोस्टमार्टम मेरठ पुलिस करा रही है।    
विज्ञापन

       
मंसूरपुर रेलवे लाइन पार बस्ती में रहने वाले सतीश वाल्मीकि का 18 वर्षीय पुत्र अरुण दस अप्रैल से लापता हो गया था। ग्रामीणों ने अरुण को ले जाते हुए  कृष्ण पुत्र वीरेंद्र प्रजापति और काजू पुत्र चरण सिंह को देखा था। अरुण के पीड़ित परिजनों के मुताबिक शक जताते हुए उन्होंने ही कचहरी से कृष्ण और काजू को पकड़कर पुलिस को सौंपा था। सख्ती से पूछताछ करने पर दोनों टूट गए थे और हत्याकांड का जुर्म कबूल कर लिया था।
विज्ञापन


आरोपी भाई कृष्ण और उसके दोस्त काजू मंसूरपुर से ही अरुण को बाइक पर बैठाकर ले गए थे। दोनों ने दस अप्रैल की रात गला दबाकर अरुण की हत्या करने के बाद शव को खतौली गंगनगर में फेंक दिया था। इन्होंने आंचल की दो दिन बाद 12 अप्रैल को गला दबाकर हत्या कर शव को जौली की गंगनगर में फेंक देना बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 अप्रैल को अरुण का शव मेरठ की सलावा झाल में अटका मिला था। इन दोनों आरोपियों ने आंचल की भी गला दबाकर हत्या कर शव जौली गंगनहर में फेंकने की बात पुलिस को गुमराह करने के लिए बताई थी। पुलिस ने इन दोनों को जेल भेज दिया था। अरुण का शव मिलने पर इन पर हत्या का मुकदमा तरमीम किया गया। 

पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट का मामला दर्ज किया था। पुलिस उसी दिन से आंचल के शव को जौली की गंगनहर में तलाश कर रही थी। पुलिस ने आंचल के बड़े भाई कपिल को हिरासत में लिया। पुलिस के मुताबिक अरुण का जिस दिन शव 15 अप्रैल की शाम को शव मिला था। आंचल की उसी रात को बड़े भाई ने अन्य युवकों के साथ मिलकर हत्या कर शव को सराय गंगनहर में फेंकने का अपराध कबूल किया।


बुधवार को कपिल की निशानदेही पर ही पुलिस ने आंचल का शव बुधवार को मेरठ सरधना क्षेत्र के गांव मढिय़ाई गंगनहर से बरामद किया। शव बरामद करने के लिए सीओ राजीव कुमार गौतम भी पहुंचे थे। सरधना पुलिस पोस्टमार्टम कराने के लिए शव को ले गई। आंचल का शव मिलने से परिवार गमजदा है। इस ऑनरकिलिंग में हत्यारे कपिल में दो युवकों का नाम प्रकाश में आया है, जिनमें एक दोस्त और मामा का लड़का शामिल है।            
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed