फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Broke the statue of Ravidas

रविदास की प्रतिमा तोड़ी, दलितों का हंगामा, ऐहतियातन गांव में पुलिस तैनात 

Fri, 12 May 2017 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Fri, 12 May 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
Broke the statue of Ravidas
रविदास प्रतिमा तोड़ने के बाद मौके पर जमा भीड़। - फोटो : अमर उजाला
खतौली के गांव दाहौड़ में बुधवार रात असामाजिक तत्वों ने संत शिरोमणि रविदास की प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर माहौल को खराब करने की कोशिश की। बृहस्पतिवार की सुबह मंदिर में प्रतिमा टूटी देख दलितों में आक्रोश फैल गया। दलित समाज के लोगों ने हंगामा खड़ा कर दिया। संत की प्रतिमा तोड़ने की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


आनन-फानन में पहुंची पुलिस ने बमुश्किल दलितों को समझाया। मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर केपी सिंह ने संत की नई प्रतिमा लगवाई, तब कहीं जाकर दलितों का गुस्सा शांत हुआ। एहतियातन गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। फिलहाल गांव में शांति है।    
विज्ञापन

                         
सहारनपुर बवाल के मद्देनजर बुधवार को एसएसपी बबलू कुमार ने ठाकुर बहुल गांव में लगी डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं की सुरक्षा के लिए सूची तैयार कराई थी। इसके बावजूद असामाजिक तत्वों ने गांव दाहौड़ में अपनी करतूत से बवाल कराने में कोई कसर नहीं छोड़ी। पुलिस ने ऐन वक्त पर पहुंचकर मामला शांत करा दिया। गांव दाहौड़ ठाकुर बहुल गांव है। इस गांव की दलित बस्ती में संत शिरोमणि रविदास जी का मंदिर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर के अंदर चबूतरे के बीच में संत रविदास की पत्थर की प्रतिमा लगी थी। बुधवार रात असामाजिक तत्वों ने प्रतिमा तोड़ दी। बृहस्पतिवार सुबह दलितों को घटना के बारे में पता चला। दलितों ने प्रतिमा तोड़ने पर हंगामा कर दिया। प्रतिमा तोड़ने की सूचना मिलने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

इंस्पेक्टर केपी सिंह पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। इंस्पेक्टर ने दलितों को समझाया और नई प्रतिमा लगवा दी। नई प्रतिमा लगवाने पर दलित शांत हुए। दलित समाज के लोगों ने पुलिस को तहरीर देकर असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की है। गांव में ऐहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।                               

सीओ ने गांव में शांति समिति की बैठक ली                              

खतौली। एसएसपी बबलू कुमार के निर्देश पर सीओ सूक्ष्म प्रकाश ने गांव में बृहस्पतिवार दोपहर शांति समिति की बैठक ली। बैठक में सर्वसमाज के लोगों को बुलाया गया। सीओ ने ग्रामीणों से आपस में मिलजुल कर भाईचारे के साथ रहने का आह्वान किया। उन्होंने असामाजिक तत्वों पर नजर रखने और इसके बारे में तत्काल पुलिस को सूचना देने के लिए पुलिस का सहयोग करने की अपील भी की। सीओ ने कहा कि वे किसी भी सूरत में माहौल खराब नहीं होने देंगे। माहौल बिगाडने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।                              

संत शिरोमणि रविदास की प्रतिमा तोड़कर असामाजिक तत्वों ने माहौल बिगाडने की कोशिश की है। पुलिस ने उनकी कोशिश को विफल कर दिया। असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। -सूक्ष्म प्रकाश, सीओ                              
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed