फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Brhmsinh Kurthl arrested

50 हजार का इनामी ब्रह्मसिंह कुरथल गिरफ्तार    

Fri, 09 Dec 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Fri, 09 Dec 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
Brhmsinh Kurthl arrested
ब्रह्मसिंह को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दो लाख के इनामी रहे जिस कुख्यात बदमाश पर डीजीपी ने तीन दिन पहले ही 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया, उसे पुलिस ने एसटीएफ और क्राइम ब्रांच के सहयोग से दबोच लिया। बदमाश के साथ ही पुलिस ने पांच-पांच हजार की इनामी उसकी पत्नी और पुत्रवधू को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से पुलिस को एक पिस्टल .32 बोर, दो कारतूस, एक खोखा और चोरी की कार बरामद हुई है। पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया है।      
विज्ञापन

 
28 वर्षों तक अपहरण, लूट और हत्या जैसे अपराध कर दो लाख के इनामी रहे कुख्यात बदमाश ब्रह्मसिंह कुरथल पर गत सोमवार को डीजीपी जावीद अहमद ने इनाम की राशि 12 हजार से बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दी थी। एसटीएफ नोएडा की टीम काफी दिनों से शातिर के पीछे लगी थी। शातिर के बारे में सूचना मिलने पर एसएसपी बबलू कुमार के निर्देश पर  एसटीएफ पश्चिमी यूपी प्रभारी सीओ राजकुमार मिश्रा, क्राइम ब्रांच प्रभारी सुनील शर्मा और शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पीपी सिंह ने भारी फोर्स के साथ देर रात काली नदी के पास से शातिर ब्रह्म सिंह निवासी कुरथल को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


बदमाश की निशानदेही पर टीम ने बाद में सहारनपुर बस स्टैंड से पांच-पांच हजार की इनामी शातिर की पत्नी सुमन और पुत्रवधू अंजू पत्नी सिकंदर को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से पिस्टल .32 बोर, दो कारतूस .32 बोर, एक खोखा, एक वैगनआर कार फर्जी नंबर की बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया है। शातिर बदमाश ने गत वर्ष पंचायत चुनाव की तैयारी कर रहे गांव के ही बिल्लू की हत्या कर दी थी, इसके बाद से वह फरार चल रहा था।  पकड़े जाने से जनपद पुलिस ने राहत की सांस ली है। कुरथल के खिलाफ मुजफ्फरनगर, दिल्ली और मेरठ के विभिन्न थानों में 29 संगीन मुकदमे दर्ज हैं। ब्रह्मसिंह पिछले काफी समय से उत्तराखंड के रुड़की में ठिकाना बनाए हुए था। चर्चा है कि रुड़की से ही वह पुलिस के हत्थे चढ़ा है।        
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed