फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bhakyu leader's brother shot

रंजिश में भाकियू नेता के भाई को गोली मारी

Thu, 08 Jun 2017 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Thu, 08 Jun 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
Bhakyu leader's brother shot
सिर में गोली लगने से घायल हुआ युवक। - फोटो : अमर उजाला
भोपा में बदमाशों ने भाकियू नेता के भाई पर फायरिंग कर दी। सिर में गोली लगने से घायल किसान को शहर के प्राईवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले का कारण पुरानी रंजिश बताई जा रही है। गड़वाड़ा निवासी योगेंद्र (45) पुत्र जगमेर भाकियू नेता योगेश सिवाच का भाई है। बुधवार तीसरे पहर योगेंद्र बेटे शिवम और दो मजदूरों के साथ खेत में खाद डालने गया था। शाम करीब छह बजे दूसरे खेतों से निकलकर आए बदमाशों ने योगेंद्र पर फायरिंग करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन


सिर में छर्रे लगने से योगेंद्र घायल होकर खेत में ही गिर गया। साथ में काम कर रहे पुत्र और नौकरों ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई। बदमाशों के जाने के बाद सूचना पर पुलिस और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल को भोपा अस्पताल भिजवाया, जहां से चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया। शहर के प्राईवेट अस्पताल में घायल का उपचार चल रहा है। पुलिस ग्रामीणों के साथ खेतों में बदमाशों की तलाश में घंटों जुटी रही, लेकिन बदमाशों का कुछ पता नहीं चल पाया। मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।       
विज्ञापन


दो माह पूर्व पिता की हुई थी हत्या 
भोपा। घायल पक्ष का गांव के ही वीरेंद्र पक्ष से जमीन विवाद के चलते रंजिश चली आ रही है। छह अप्रैल को भी घर के बाहर बैठे योगेंद्र के पिता जगमेर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी और पास में बैठा जयदेव शर्मा गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया था।       
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार को पुलिस ने दे रखी है सुरक्षा
भोपा। पिता की हत्या के बाद से योंगेंद्र के परिवार को सुरक्षा के लिए प्रशासन ने दो सुरक्षाकर्मी मुहैय्या करा रखे हैं। बुधवार शाम हमला होने से पहले दोनों सिपाही घायल के भाई योगेश के साथ निरगाजनी गए थे। शायद यही जानकारी बदमाशों तक पहुंचाई गई कि खेत में काम कर रहे योगेंद्र के साथ सुरक्षाकर्मी नहीं हैं। इसी मौके का लाभ उठाते हुए बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया।        
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed