फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Balipura Kuldeep Murder case: Arrested in Manish encounter

कुलदीप का हत्यारोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पुलिस फायरिंग में पैर में लगी गोली

Sat, 08 Jun 2019 12:04 AM IST
Deepak Kausik अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Published by: Deepak Kausik Updated Sat, 08 Jun 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
Balipura Kuldeep Murder case: Arrested in Manish encounter
मुठभेड़ में पकड़ा गया कुलदीप का हत्यारोपी मनीष। - फोटो : अमर उजाला
मीरापुर के गांव बलीपुरा में शुक्रवार सुबह कुलदीप की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी मनीष को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। मनीष के पास से कुलदीप की हत्या में प्रयुक्त तमंचा-कारतूस व संदिग्ध बाइक बरामद की गई है, जबकि उसका भाई हत्यारोपी शिवकुमार उर्फ शिब्बू फरार हो गया। थाना पुलिस शुक्रवार देर रात संभलहेड़ा गंगनहर पुल पर वाहन चेकिंग कर रही थी। एसआई शीतल शर्मा ने बताया कि इसी दौरान मीरापुर की ओर से आते बाइक सवार दो संदिग्ध युवकों को रोकने का प्रयास किया गया, तो वे पुलिस टीम पर फायरिंग कर चुड़ियाला लिंक मार्ग की ओर भाग निकले।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर पंकज त्यागी भी मौके पर जा पहुंचे, जिसके बाद बदमाशों का पीछा कर उन्हें चुड़ियाला लिंक मार्ग पर इकबाल की ट्यूबवेल के पास घेर लिया गया। खुद को घिरा देख बाइक सवारों ने फिर से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसमें इंस्पेक्टर पंकज त्यागी बाल-बाल बच गए। इसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक युवक को पैर में गोली लगी, जबकि दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। इंस्पेक्टर ने बताया कि घायल युवक गांव बलीपुरा निवासी मनीष पुत्र ब्रह्मसिंह निकला, जिसने शुक्रवार सुबह गांव बलीपुरा में कुलदीप पुत्र बिल्लू की गोली मारकर हत्या की थी।
विज्ञापन


वहीं, फरार युवक की पहचान मनीष के भाई शिवकुमार उर्फ शिब्बू के रूप में हुई। वह भी कुलदीप की हत्या में शामिल था। घायल मनीष के पास से जो तमंचा मिला, उसी से कुलदीप की हत्या की गई थी। घायल मनीष को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। सूचना पर एसपी देहात आलोक शर्मा व सीओ जानसठ सोमेंद्र सिंह नेगी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर फरार हुए शिवकुमार की तलाश में कांबिंग अभियान चलाया, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक हफ्ते पहले कर दिया था हत्या का ऐलान
गांव बलीपुरा में कुलदीप की दिनदहाड़े हत्या करने वाले आरोपियों ने एक हफ्ते पहले ही उसके साथ मारपीट कर हत्या करने का ऐलान किया था। हालांकि इसे कुलदीप और उसके परिजनों ने गंभीरता से नहीं लिया था, जिसके चलते इसकी शिकायत भी नहीं की गई। मीरापुर थाना क्षेत्र के गांव बलीपुरा निवासी कुलदीप का गांव की ही सजातीय युवती से प्रेम संबंध चल रहा था। इसकी जानकारी मिलने के बाद से युवती पक्ष में आक्रोश था।  करीब एक सप्ताह पूर्व युवती पक्ष के लोगों ने क्रिकेट खेलते समय कुलदीप के साथ मारपीट की थी।

यही नहीं, उसकी सरेआम हत्या करने की भी धमकी दी गई थी। कुलदीप ने इसकी जानकारी परिजनों को दी थी, लेकिन उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया। पीड़ित परिजन ने बताया कि यदि उन्हें जरा भी यह इल्म होता कि आरोपी धमकी को सच में अंजाम दे देंगे तो वे इसकी शिकायत करते। मगर उन्होंने इसे महज शरारत समझा और पुलिस से शिकायत नहीं की। उधर, घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसरा है और गांव में तनाव को देखते हुए पुलिसबल तैनात है।

लड़की देखने जाना था मवाना
मीरापुर। मृतक कुलदीप की मां विद्या ने बताया कि उसका बेटा लकड़ी कटान कर परिवार का भरण पोषण करता था। उसके रिश्ते की बात चल रही थी। आज ही वह अपने लिए लड़की देखने के लिए मवाना जाने की तैयारी कर रहा था। इसी तैयारी के सिलसिले में वह कुछ सामान लेने के लिए घर से सुबह करीब 10 बजे निकला था। इसी दौरान आरोपियों ने घेर कर उसकी हत्या कर दी।


हत्यारोपियों पर दर्ज हैं कई मुकदमे
मीरापुर। गांव बलीपुरा में दिनदहाड़े कुलदीप की हत्या करने वाले आरोपियों पर कई मुकदमे दर्ज हैं। इंस्पेक्टर पंकज त्यागी ने बताया कि हत्या में नामजद मनीष और शिवकुमार पुत्र ब्रह्मसिंह कुुलदीप की प्रेमिका बताई जा रही युवती के भाई हैं। दो अन्य हत्यारोपी गुुरुदीप व रणधीर पुत्रगण ओमवीर भी उनके परिचित हैं। उक्त चारों हत्यारोपियों के खिलाफ मीरापुर थाने में करीब 12 हत्या, लूट, चोरी, डकैती व बलवा आदि के मुकदमे दर्ज हैं। रणधीर तो वर्ष 2014 में मीरापुर थाने के एक दरोगा पर भी फायरिंग करने के मामले में आरोपी है, जिसमें फिलहाल वह जमानत पर बाहर आया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed