फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   avidh sambandhon mein hatya

प्रेम संबंधों में बाधक बनने पर महिला ने प्रेमी की मदद से पति को मार दिया

Sun, 16 Oct 2016 03:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Updated Sun, 16 Oct 2016 03:54 PM IST
विज्ञापन
avidh sambandhon mein hatya
पुरकाजी के पप्पू हत्याकांड में आरोपी पत्नी और प्रेमी के साथ वारदात की जानकारी देते एसपी क्राइम प्रदीप गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर। अवैध संबंधों का अंत यही होता है, जो धमात कैल्लनपुर में हुआ। प्रेम संबंधों में बाधक बनने पर महिला ने अपने पति को प्रेमी की मदद से मौत के घाट उतार दिया। इश्क में अंधी पत्नी ने करवाचौथ से पहले ही अपना सुहाग खुद ही  उजाड़ लिया। घटना को दूसरा रूप देने की कोशिश की गई, लेकिन आरोपी पकड़े गए।
विज्ञापन


पुकराजी के धमात कैल्लनपुर निवासी पप्पू (32) पुत्र हरज्ञान की 11 अक्तूबर की रात गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। उसका शव गांव से बाहर करीब 500 मीटर की दूरी पर गंगनहर की पटरी पर पड़ा हुआ मिला था। मृतक के भाई की तहरीर पर अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में लग गई थी।
विज्ञापन


घटना शुरू से ही संदिग्ध लग रही थी। पुलिस को पता चला कि मृतक की पत्नी बबीता और चचेरे भाई सतकुमार के बीच अवैध संबंध हैं, जिनका पप्पू विरोध करता था। घटना वाली रात बबीता ने सतकुमार को रात करीब आठ बजे अपने पलंग के नीचे छुपा लिया और पति को दूध में नशे की गोली मिलाकर दे दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे ही अहसास हुआ कि पति सो गया है, पलंग के नीचे से सतकुमार निकला और बबीता की सहायता से चुन्नी से पहले पप्पू के हाथ-पैर बांध दिए। उसके बाद बबीता ने तकिए से उसका मुंह दबाना शुरू कर दिया। जिंदा रहने की कोई गुंजाइश न रहे, इसके लिए छुरी से उसका गला भी रेत दिया।


शव को उठाकर मकान से करीब 500 मीटर की दूरी पर गंगनहर की पटरी पर फेंका। उधर, इस मामले में एसपी क्राइप प्रदीप गुप्ता ने प्रेस वार्ता कर घटना का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस ने 48 घंटे के भीतर घटना का खुलासा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed