फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Arrested robber in encounter, shot in leg

मुठभेड़ में दबोचा हाईवे का लुटेरा, पैर में लगी गोली

Wed, 16 Jan 2019 11:47 PM IST
Deepak Kausik अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Published by: Deepak Kausik Updated Wed, 16 Jan 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
Arrested robber in encounter, shot in leg
मुठभेड़ में पकड़े गए बदमाश। - फोटो : अमर उजाला
तितावी थाना पुलिस ने छतैला मोड़ पर हुई मुठभेड़ में बाइक सवार हाईवे का लुटेरा धर दबोचा, जबकि उसका साथी फरार हो गया। मुठभेड़ में जहां लुटेरे को पैर में गोली लगी है, वहीं एक उपनिरीक्षक भी गोली लगने से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तितावी थाना पुलिस बुधवार देर रात गांव छतैला मोड़ पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुजफ्फरनगर की तरफ से जा रहे बाइक सवार दो संदिग्ध युवकों को रोका गया। पुलिस टीम को देखते ही बदमाशों ने उन पर गोली चला दी, जिसमें एसआई सुभाष यादव घायल हो गए।
विज्ञापन


फायरिंग करते बदमाशों ने भागने का प्रयास किया तो पुलिस टीम ने उनकी घेराबंदी करते हुए जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश पैर में गोली लगने से बाइक समेत वहीं गिर पड़ा, जबकि दूसरा अंधेरे का लाभ उठाते हुए फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, पकड़ा गया गोली से घायल बदमाश हरियाणा प्रांत के जिला रोहतक की कबीर कॉलोनी निवासी कर्मवीर है, जबकि उसके फरार साथी का नाम पता नहीं चल सका।
विज्ञापन


उक्त बदमाश लुटेरे गिरोह का सदस्य है, जो अधिकांशत: हाईवे पर लूटपाट की वारदातों को अंजाम देते हैं। बुधवार को भी बदमाश लूट के इरादे से ही घूम रहे थे, लेकिन पुलिस के हत्थे चढ़ गए। घायल दरोगा के साथ ही बदमाश को भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, लुटेरे के फरार साथी की तलाश में देर रात तक कांबिंग की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मुठभेड़ में दो बदमाशों को पकड़ा
रतनपुरी/खतौली। पुलिस ने मुठभेड़ में दो बदमाशों को पकड़े, जबकि चार साथी बदमाश फरार हो गए। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से तमंचे व कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस फरार बदमाशों की तलाश में जुटी है। सीओ बुढ़ाना हरिराम यादव ने पत्रकारों को बताया कि इंस्पेक्टर एमएस गिल को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गांव फुलत अंडरपास के पास कुछ बदमाश खड़े हैं और वे किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। इंस्पेक्टर पुलिस बल को साथ लेकर फुलत हाईवे अंडरपास के पास पहुंचे, तो वहां बदमाशों ने देखते ही पुलिस टीम पर फायरिंग करनी प्रारंभ कर दी।

पुलिस टीम बाल बाल बची। पुलिस ने भी गोलियां चलानी प्रारंभ कर दी। मुठभेड़ के दौरान भाग रहे बदमाशों में से दो को पुलिस ने दबोच लिया। जबकि उनके चार साथी जंगलों के रास्तों से फरार हो गए। पुलिस ने उनको पकड़ने के लिए काफी भागदौड़ की, लेकिन वे पकड़े नहीं जा सके। पुलिस को पूछताछ के दौरान बदमाशों ने अपने नाम शारिक पुत्र शाहबुददीन और छोटा उर्फ  आस मोहम्मद पुत्र फतेहदीन उर्फ फत्तू निवासीगण गांव फूलत बताए।

इंस्पेक्टर ने बताया कि पकड़े गए बदमाश शातिर किस्म के अपराधी हैं। उक्त दोनों बदमाश दो दिन पूर्व फुलत के जंगल में पकड़ी गई गोकशी के मामले में भी वांछित थे। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से दो तमंचे, दो खोखा कारतूस और दो कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने दोनों बदमाशों को जेल भेज दिया है। फरार बदमाशों की तलाश में पुलिस जुटी है। 

मुठभेड़ में पुलिस ने तीन बदमाश पकड़े
जानसठ। पुलिस ने मुठभेड़ में तीन बदमाशों को पकड़ लिया। मुठभेड़ में दो दरोगा गोली लगने से बाल बाल बचे। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से बाइक, तमंचे व चाकू बरामद किए। तीनों बदमाश गैंगेस्टर के एक मुकदमे में वांछित चल रहे थे। मंगलवार की रात इंस्पेक्टर आनंद देव मिश्रा ने गांव गढ़ी व तिसंग मार्ग पर सरकारी नलकूप के पास चेकिंग अभियान चला रखा था। इसी दौरान गांव तिसंग की ओर से तीन युवक बाइक पर आ रहे थे। पुलिस ने बाइक को रोकने का इशारा किया, तो तीनों युवक बाइक वापस मोड़ कर भागने लगे।

पुलिस के पीछा करने पर बाइक फिसल कर गिर गई। बदमाशों ने बाइक छोड़कर पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगे। पुलिस ने भी फायरिंग करनी प्रारंभ कर दी। बदमाशों की गोली लगने से एसआई हरिराज व विक्रम भाटी बाल बाल बचे। पुलिस ने तीनों बदमाशों को दबोच लिया।


इंस्पेक्टर ने बताया कि तीनों बदमाशों से पूछताछ करने पर उन्होंने अपने नाम इरफान पुत्र रसीद, मेहताब व सरताज पुत्र इकबाल निवासी गांव तिसंग बताए। बदमाशों के पास से एक चोरी की बाइक, दो तमंचे एक चाकू व तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। पकड़े गए तीनों बदमाश गैंगेस्टर के मुकदमे में वांछित चल रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed