{"_id":"386958c888c316d079ccf175d27bba21","slug":"accident-hindi-news-344","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की मौत पर हंगामा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की मौत पर हंगामा
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 04 Nov 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर(ब्यूरो)। ऑफिसर कालोनी में मकान की पुताई कर रहे मजदूर की ऊंचाई से गिरने के बाद जिला अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों ने हंगामा करते हुए मुआवजे की मांग की। पुलिस ने उचित कार्रवाई का भरोसा देकर लोगों को शांत किया।
रैैदासपुरी मोहल्ला निवासी राजू (30) दीवारों पर पेंट करने का काम करता है। मंगलवार को वह ऑफिसर कालोनी में किसी के यहां दीवार पर पेंट कर रहा था। इस दौरान उसका पैर फिसल गया और वह काफी ऊंचाई से नीचे गिरकर घायल गया। आसपास के लोगों ने उसे घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन कुछ देर बाद ही राजू ने दम तोड़ दिया।
राजू के परिजन और उसके मोहल्ले वाले भी वहां पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। वह मुआवजे की मांग करने लगे। बसपा विधायक अनिल कुमार भी वहां पहुंच गए। मृतक के परिजनों की मांग पूरी होने तक वापस न जाने की जिद पर अड़ गए जिससे माहौल गर्मा गया।
विज्ञापन
शहर कोतवाल चमन सिंह चावड़ा और सिविल लाइंस थाना प्रभारी चंद्रकिरण यादव पुलिस बल के साथ यहां पहुंचे और गुस्साए लोगों को शांत किया। उन्होंने लोगों को उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कर भेजा। एसओ चंद्र किरण यादव ने बताया कि मामले में पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई है।