फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Abducted four girls

चार लड़कियों के अपहरण  से हड़कंप  

Thu, 29 Sep 2016 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Thu, 29 Sep 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
Abducted four girls
crime
पुरकाजी कस्बे से एक युवक चार नाबालिग लड़कियों का अपहरण कर ले गया। लड़कियों के दादा ने आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।       
विज्ञापन

कस्बा निवासी गुलजार पुत्र लियाकत मूल रूप से छपार के रेई गांव का रहने वाला है। एक वर्ष पूर्व वह कस्बे में आकर रहने लगा था। रेई में रहने के दौरान उनके घर में बिहार निवासी युवक मोहित का आना-जाना था। मंगलवार रात मोहित पुरकाजी आया और गुलजार के घर पर ठहर गया।
विज्ञापन


सवेरे जब गुलजार और उसके परिजन सोकर उठे तो देखा मोहित घर पर नहीं था। कुछ देर बाद पता चला कि उसकी चार पुत्रियां हिना (15), साजिया (14), जोया (12), सोकिया (9) भी घर पर नहीं थीं। लड़कियों के नहीं मिलने पर हड़कंप मच गया। परिजनों ने भागदौड़ कर उनकी इधर-उधर तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया।  बुधवार शाम गुलजार के पिता लियाकत ने तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस फिलहाल मामले में कुछ भी कहने से बच रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दो किशोरियों के अपहरण की रिपोर्ट 
शहर कोतवाली में दो किशोरियों को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। नया बांस निवासी इशरत ने बताया कि उसकी नाबालिग किशोरी को मोहल्ले के ही परवेज, शहजादी, मीनू, शाहनवाज, अनवरी, अकरम, सितारा, आशु, रिजवाना और अफसाना को बहला-फुसलाकर ले गए हैं। वहीं दूसरी ओर सुजडू निवासी शकील ने गांव के ही जियाउर्ररहमान और खानू पर पीड़ित की भतीजी को बहला-फुसलाकर ले जाने को आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों मामलों में सभी आरोपियों के खिलाफ अपहरण की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर दी है।


हरियाणा पुलिस की खालापार में दबिश      
शहर कोतवाली के खालापार में हरियाणा के रोहतक की पुलिस ने एक आरोपी की तलाश में दबिश दी। आरोपी के नहीं मिलने पर पुलिस बैंरग लौट गई। रोहतक से आए एसआई मंजीत सिंह के अनुसार खालापार निवासी अब्बास पुत्र अब्दुल लांक  के खिलाफ उनके थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा में रिपोर्ट दर्ज है। उसकी तलाश में दबिश दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed