फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Abducted DJ operator

डीजे संचालक की अगवा कर हत्या

Sat, 30 Mar 2019 12:09 AM IST
Deepak Sharma मुजफ्फरनगर/अमर उजाला/ब्यूरो
मुजफ्फरनगर/अमर उजाला/ब्यूरो Published by: Deepak Sharma Updated Sat, 30 Mar 2019 12:09 AM IST
Abducted DJ operator
muder
मुजफ्फरनगर/मीरापुर/मंसूरपुर। रामराज के नयागांव निवासी जोगेंद्र की उसी के साथी ने दोस्तों संग मिलकर गला दबाकर हत्या कर दी। हत्यारोपियों ने लाश को मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव बेगराजपुर के गंदे नाले में फेंक दिया था। पुलिस डीजे बेचने के नाम पर जोगेंद्र द्वारा 1.20 लाख रुपये हड़पने को हत्या की वजह बता रही है। उधर, शुक्रवार शाम जोगेंद्र के शव का गांव में ही गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।


 रामराज थाना क्षेत्र के नयागांव निवासी जोगेंद्र पुत्र रमेश डीजे संचालक था। वह चार दिन पूर्व संदिग्ध हालात में लापता हो गया था। उसे साथी नितिन निवासी रामराज अपनी रिश्तेदारी में डीजे बुक पर मेरठ ले जाने के लिए कहकर गया था, जिसके बाद से जोगेंद्र लापता था। परिजनों ने बृहस्पतिवार को नितिन पर ही जोगेंद्र को गायब करने का आरोप लगाया गया था।


उसकी हत्या की आशंका जताते हुए रामराज थाने में जमकर हंगामा किया था। पुलिस ने आरोपी नितिन को हिरासत में लेते हुए पूछताछ के बाद उसके रिश्तेदार मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव पुरबालियान निवासी कपिल को भी हिरासत में ले लिया था। कपिल की निशानदेही पर ही गांव पुरबालियान से जोगेंद्र का डीजे भी बरामद कर लिया गया था। सीओ जानसठ सोमेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि पूछताछ में नितिन ने बताया कि उसने जोगेंद्र से एक डीजे 1.20 लाख में खरीदना तय किया था, जिसके रुपये भी उसे दे दिए गए थे। आरोप है कि रुपये लेने के बाद जोगेंद्र ने डीजे देने से इंकार कर दिया था। इसके साथ ही वह 1.20 लाख रुपये लौटाने में भी टालमटोल कर रहा था। इसी विवाद में नितिन ने अपने साथियों के साथ मिलकर जोगेंद्र की हत्या की साजिश रची।
विज्ञापन


चार दिन पूर्व उसे डीजे बुक के बहाने घर से ले गया। हत्यारोपियों ने जोगेंद्र को मंसूरपुर क्षेत्र के गांव बेगराजपुर ले जाकर वहां गला दबाकर हत्या कर दी और लाश को गंदे नाले में फेंक दिया। हत्यारोपियों की निशानदेही पर मंसूरपुर में गंदे नाले से जोगेंद्र की लाश बरामद कर ली गई है। मामले में अब तक नितिन के साथ ही उसके रिश्तेेदार कपिल व भाई बोबी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। मामले में जोगेंद्र के भाई बबलू की तहरीर पर हत्यारोपी नितिन, उसके भाई बोबी व कपिल समेत चार लोगों के खिलाफ अपहरण व हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
उधर, शुक्रवार की शाम जोगेंद्र के शव का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed