फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   रुकनपुर में दो पक्षों में संघर्ष, पथराव

रुकनपुर में दो पक्षों में संघर्ष, पथराव

Mon, 25 Feb 2019 12:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Feb 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
रुकनपुर में दो पक्षों में संघर्ष, पथराव
रुकनपुर में दो पक्षों में संघर्ष, पथराव
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गांव रुकनपुर में शाम को साइकिल चलाने के दौरान बच्चों के बीच साइड लगने के विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट के साथ ही पथराव भी हुआ, जिससे हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराते हुए हमलावरों की तलाश में दबिश दी, लेकिन कोई हत्थे नहीं चढ़ा। देर रात तक पुलिस फोर्स गांव में ही मौजूद थी।

शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव रुकनपुर में रविवार देर शाम एक पक्ष के दो बच्चे साइकिल चला रहे थे। इसी दौरान कश्यप समाज के बच्चे को उनकी साइकिल से साइड लग गई, जिस पर कश्यप समाज के लोगों ने दोनों बच्चों को पीट दिया। बच्चों को पीटे जाने से आक्रोशित समाज के लोग मौके पर जा पहुंचे, जहां दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चलने के साथ ही पथराव भी किया गया, जिसमें दोनों पक्षों से तीन लोग घायल हो गए। दो पक्षों में संघर्ष की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। इंस्पेक्टर अनिल कपरवान तत्काल फोर्स के साथ गांव में पहुंचे और घायलों को ले जाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद मामले की जानकारी लेते हुए दोनों पक्षों के हमलावरों के घरों में दबिश दी गई, लेकिन कोई भी हत्थे नहीं चढ़ा। इंस्पेक्टर अनिल कपरवान का कहना है कि देर रात तक तहरीर नहीं आने पर पुलिस की ओर से हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed