फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बाइक सवार से नकदी-मोबाइल लूटा

बाइक सवार से नकदी-मोबाइल लूटा

Thu, 31 Jan 2019 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jan 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
बाइक सवार से नकदी-मोबाइल लूटा
बाइक सवार से नकदी और मोबाइल लूटा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर/छपार। देवबंद मार्ग पर गांव रामपुर के निकट बाइक सवार दो बदमाशों ने मलीरा निवासी युवक को आतंकित कर मोबाइल व हजारों की नकदी लूट ली। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव मलीरा निवासी विपुल कुमार मंगलवार देर रात बाइक से मुजफ्फरनगर से घर लौट रहा था। करीब आठ बजे जैसे ही वह देवबंद मार्ग पर गांव रामपुर स्थित गुरु बिरजानंद इंटर कॉलेज के सामने पहुंचा, पीछे से बाइक पर आए दो बदमाशों ने ओवरटेक कर उसकी बाइक रुकवा ली। पीड़ित के अनुसार बाइक रुकते ही बदमाशों ने विपुल पर तमंचा सटा दिया और गोली मारने की धमकी देते हुए उससे मोबाइल और ढाई हजार रुपये की नकदी लूट ली। इसके बाद बदमाश पीड़ित को धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने घटना के बाद रामपुर चौकी पहुंचकर घटना की तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने लुटेरों की तलाश की, लेकिन कोई नहीं मिला। वहीं, इंस्पेक्टर सुभाष राठौर ने घटना की जानकारी होने से इंकार करते हुए तहरीर आने पर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed