फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   नतालिजा, टेरेजा फाइनल मुकाबले को उत्साहित

नतालिजा, टेरेजा फाइनल मुकाबले को उत्साहित

Sat, 17 Nov 2018 12:28 AM IST
Updated Sat, 17 Nov 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
नतालिजा, टेरेजा फाइनल मुकाबले को उत्साहित
सर्बिया खिलाड़ी के सामने पहली बार खेलेंगी टेरेजा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। आईटीएफ महिला टेनिस टूर्नामेंट के सिंगल खिताब को जीतने को लेकर सर्बिया की नतालिजा कोस्टिक और स्लोवाकिया की टेरेजा मिहालिकोवा उत्साहित हैं। कोस्टिक को विश्वास है कि सर्विस क्लब के ग्रास कोर्ट पर वही चैंपियन बनेंगी। हालांकि आस्ट्रेलिया ओपन जूनियर की खिताब विजेता टेरेजा मुजफ्फरनगर से जीतकर लौटना चाहती हैं।

फाइनल में टेरेजा मिहालिकोवा और नतालिजा कोस्टिक के बीच हार-जीत का घमासान होगा। सर्बिया की कोस्टिक अपनी खिताबी जीत को लेकर आशान्वित हैं। खासकर जापान की हिरोका क्वाटा को हराने के बाद उनका हौसला आसमान पर है। उनके कोच निकोला ने दूसरे सेमीफाइनल में जीती टेरेजा का खेल देखा, ताकि कल के लिए जीत की रणनीति बनाई जा सके। कोस्टिक ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि वही चैंपियन बनेंगी। पहली बार मुजफ्फरनगर आई स्लोवाकिया की टेरेजा मिहालिकोवा का दमखम और अनुभव उन्हें जीत दिला सकता है। सेमीफाइनल में कोलार को तीन सेट के मुकाबलों में हराने के बाद टेरेजा ने कहा कि कोलार उनकी मित्र हैं। वह उन्हीं के खिलाफ फाइनल खेलना चाहती थी, मगर सेमीफाइनल में ही आमना-सामना हो गया। सर्बिया की नतालिजा कोस्टिक के खिलाफ वह पहला मैच खेलेंगी। ग्रास कोर्ट की नतालिजा अच्छी खिलाड़ी हैं। वह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed