फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   कार की टक्कर से बालक घायल

कार की टक्कर से बालक घायल

Wed, 11 Jul 2018 12:33 AM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
कार की टक्कर से बालक घायल
रतनपुरी। गांव फुलत निवासी अब्दुल रशीद ने थाने में तहरीर देकर बताया कि वह अपने आठ वर्षीय पोते मो. आरिफ पुत्र मो. इरशाद को मदरसा में दाखिला दिलाने ले गया था। मदरसा के अंदर ही बालक गाड़ी से टकरा गया। जिससे बालक गंभीर रुप से घायल हो गया। परिजन पहले बालक को खतौली में एक निजी चिकित्सालय ले गए। जहां से नाजुक हालत के चलते डॉक्टर ने बालक को मेरठ रेफर कर दिया। बालक के दादा अब्दुल रसीद ने अज्ञात कार चालक के विरुद्ध तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। उधर, मोरना में ककरौली क्षेत्र के चौरावाला व बेहड़ा मार्ग पर तालाब के पास रेहड़े द्वारा फेरी लगाकर आम बेच रहे मुन्ना पुत्र इस्माइल को अज्ञात कार ने टक्कर मार दी। मुन्ना सड़क पर गिरकर घायल हो गया तथा रेहड़ा क्षतिग्रस्त हो गया। चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को मोरना के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed