फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मालवीय चौक पर युवक से मोबाइल लूटा

मालवीय चौक पर युवक से मोबाइल लूटा

Sun, 01 Jul 2018 12:40 AM IST
Updated Sun, 01 Jul 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
मालवीय चौक पर युवक से मोबाइल लूटा
मालवीय चौक पर युवक से मोबाइल लूटा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के मालवीय चौक पर बाइक सवार दो बदमाशों ने उत्तरी सिविल लाइन निवासी युवक से मोबाइल लूट लिया। पीड़ित के शोर मचाने पर राहगीरों ने बाइक का पीछा भी किया, लेकिन वे भाग निकलने में सफल रहे।

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मोहल्ला उत्तरी सिविल लाइन निवासी जितेंद्र कुमार ने तहरीर देकर बताया कि वह 18 जून को जरूरी काम से कलक्ट्रेट परिसर स्थित पूर्ति कार्यालय जा रहा था। पीड़ित के अनुसार, जब वह मालवीय चौक पर पहुंचा, उसके मोबाइल पर किसी की कॉल आ गई। इस पर वह सड़क किनारे खड़े होकर मोबाइल पर बात करने लगा। आरोप है कि इसी दौरान पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने उसके हाथ से मोबाइल छीन लिया और उसे धक्का देकर फरार हो गए। वहीं, सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ही प्रकाश चौक पर शनिवार सुबह बाइक सवार दो बदमाशों ने एक राहगीर का मोबाइल छीन लिया। इसी दौरान पीड़ित द्वारा शोर मचाए जाने पर लोगों ने बाइकर्स की घेराबंदी करते हुए पीछा कर कुछ ही दूरी पर एक को धर दबोचा, जबकि दूसरा फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed