फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   पति की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई

पति की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई

Tue, 26 Jun 2018 01:04 AM IST
Updated Tue, 26 Jun 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
पति की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई
पति की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई
विज्ञापन

बुढ़ाना। एक गांव की महिला ने अपने ही गांव के चार लोगों पर फांसी लगाकर पति की हत्या कर आम के पेड़ पर लटकाने का आरोप लगाया है। महिला ने घटना की नामजद रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव में 7 जून को सुबह ग्रामीण मुकेश कश्यप का शव गांव के बाहर राजेंद्र के खेत में आम के पेड़ से लटका मिला था। इस मामले को पुलिस व ग्रामीणों ने आत्महत्या मान लिया था। मृतक की पत्नी पूनम ने कई दिन बाद कोतवाली में जाकर एक तहरीर पुलिस को दी। पुलिस को दी गई तहरीर में पूनम ने गांव के ही चार लोगों पर अपने पति की हत्या करने का आरोप लगाया। महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी आंखों के सामने उसके पति की गला घोंटकर हत्या की गई। आरोप है कि शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी दी गई। महिला का आरोप है कि उसके मृतक पति को खेत मे ले जाकर आम के पेड़ से लटकाकर आत्महत्या करने का रूप दिया गया। महिला का आरोप है कि तमंचे की बल पर हत्यारोपियों ने उसके साथ सामूहिक रेप भी किया। एसएसपी के हस्तक्षेप के बाद बुढ़ाना पुलिस ने सोमवार को घटना की नामजद रिपोर्ट दर्ज की। जांच अधिकारी इंस्पेक्टर प्रभाकर केंतुरा का कहना है कि घटना की नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed