{"_id":"5b3140014f1c1baf6e8b9ffa","slug":"91529954305-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में संघर्ष, पथराव, महिलाओं सहित 5 घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो पक्षों में संघर्ष, पथराव, महिलाओं सहित 5 घायल
Updated Tue, 26 Jun 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संघर्ष में महिलाओं सहित पांच लोग घायल
रतनपुरी/खतौली। गांव कल्याणपुर में बच्चों के विवाद में दो पक्षों के बीच संघर्ष हो गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव भी हुआ। पथराव होने से गांव में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने बमुश्किल दोनों पक्षों को समझाबुझाकर शांत किया। हमले में महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए।
रतनपुरी के गांव कल्याणपुर निवासी शाहिद पुत्र फरजूददीन और मंगता पुत्र इसबदीन के बच्चों के बीच आपस में विवाद हो गया। बच्चों के विवाद में दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच लाठी डंडे चले और जमकर पथराव हुआ। पथराव होने से गांव में अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाबुझाकर मामला शांत कराया। हमले में एक पक्ष के शाहिद उसका पिता फरजूददीन, मां जैबुन, बहन मुनीजा एवं वाजिदा घायल हो गई। पुलिस ने सभी घायलों को बुढ़ाना के सरकारी अस्पताल भेजा। पीड़ित पक्ष के शाहिद ने गांव के ही मंगता एवं उसके चार बेटों शाहनवाज, मनव्वर, फरकान एवं अमजद पर उसके घर में घुसकर उसके परिजनों के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है।