{"_id":"5b2170f64f1c1bf67a8b5167","slug":"91528918262-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभिन्न आरोपो में तीन गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विभिन्न आरोपो में तीन गिरफ्तार
Updated Thu, 14 Jun 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
बुढ़ाना। विभिन्न आरोपों में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि नसीरपुर गांव में रोहित एवं रोबिन किसी बात को लेकर आपस में झगड़ा कर रहे थे। यूपी 100 पर मिली सूचना पर पुलिस ने दोनों का चालान कर दिया। दूसरी घटना में पुलिस ने कस्बे के मोहल्ला मिर्दगान निवासी रजत को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि रजत अपने पिता के साथ मारपीट कर रहा था। पिता की शिकायत पर पुलिस ने उसका भी चालान कर दिया।
जान से मारने की धमकी
बुढ़ाना। मेरठ शहर में रह रहे गांव जौला निवासी पत्रकार जफरयाब को अवैध निर्माण का खुलासा करने पर जान से मारने की धमकी मिली है। इस समस्या को लेकर कस्बे के पत्रकारों की एक बैठक नसीम कुरैशी के आवास पर हुई। सभी पत्रकारों ने धमकी की निंदा करते हुए मेरठ प्रशासन से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बुढ़ाना के पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल ने मेरठ डीआईजी को ज्ञापन भेजकर कार्रवाई की मांग की। डा. बासिद सैफी, नूर मोहम्मद, जाकिर उस्मानी, हुसैन अहमद, फैसल उस्मानी मौजूद रहे।