{"_id":"5b103f4b4f1c1bfd6e8b57ef","slug":"91527791435-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंटर से 5 लाख के मोबाइल चोरी करने वाला चालक पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कैंटर से 5 लाख के मोबाइल चोरी करने वाला चालक पकड़ा
Updated Fri, 01 Jun 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली (मुजफ्फरनगर)। कैंटर से करीब पांच लाख रुपये के मोबाइल चोरी करने वाले चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी के छह मोबाइल भी बरामद किए हैं।
इंस्पेक्टर अंबिका प्रसाद भारद्वाज ने बताया कि गौतमबुद्धनगर के थाना दादरी क्षेत्र के गांव घोड़ी बछेड़ा निवासी चालक देवेंद्र पुत्र कौशल नौ अप्रैल 2018 को हरियाणा से कैंटर में लाखों रुपयों की कीमत का माल लादकर देहरादून के लिए चला था। हाइवे पर रात के समय चालक ने ग्रीन प्लाजा होटल पर कैंटर को रोका। उसने कैंटर के अंदर से एक कंपनी की ओर से भेजे गए पांच बॉक्स में से करीब पांच लाख रुपये के 64 महंगे मोबाइल चोरी कर लिया। 10 अप्रैल को चालक ने देहरादून में माल उतार दिया और वहां से चला गया। 13 अप्रैल को देहरादून में बॉक्स को चेक किया गया तो उसमें से 64 मोबाइल कम निकले। इसकी सूचना दिल्ली के लाजपत नगर निवासी ट्रांसपोर्टर राजकुमार नागपाल को दी गई। ट्रांसपोर्टर ने चालक को बुलाया, लेकिन वह नहीं पहुंचा। जिस पर ट्रांसपोर्टर को चालक पर ही मोबाइल चोरी करने का शक हो गया।
एक होटल पर कैंटर को घंटों रोके रखने की जानकारी भी मिल गई थी। ट्रांसपोर्टर ने 13 अप्रैल को ही खतौली थाने में पहुंचकर आरोपी चालक के विरुद्ध चोरी करने का मुकदमा दर्ज करा दिया था। पुलिस उसी दिन से आरोपी को तलाश कर रही थी। बृहस्पतिवार को पुलिस को सूचना मिली कि हाइवे पर चीतल कट पर आरोपी चालक कुछ लोगों से चोरी के मोबाइल बेचने के लिए सौदेबाजी कर रहा है। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर आरोपी देवेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी के छह मोबाइल भी बरामद कर लिए। पुलिस ने आरोपी चालक का चालान कर दिया है।