फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   दीवार को लेकर दो पक्षों में संघर्ष

दीवार को लेकर दो पक्षों में संघर्ष

Sat, 19 May 2018 01:04 AM IST
Updated Sat, 19 May 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
दीवार को लेकर दो पक्षों में संघर्ष
पुरकाजी। मकान की दीवार बनाने को लेकर ग्राम फलौदा में दो पक्षों में संघर्ष हो गया। जिसमें तीन महिलाओं सहित आठ लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को पुरकाजी अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने दोनों पक्षों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर नौ लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

ग्राम फलौदा में मुकेश कुमार अपने पुराने मकान को तोड़कर दोबारा बना रहा है। जिसमें एक दीवार बनाने को लेकर उसकी पड़ोसी संजीव कुमार से दो दिन पूर्व कहासुनी हो गई थी। जिसकी संजीव कुमार द्वारा शिकायत करने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर समझौता करा दिया था। शुक्रवार सुबह उक्त दीवार को लेकर दोनों पक्षों में फिर कहासुनी के बाद संघर्ष हो गया। इस दौरान दोनों ओर से जमकर लाठी डंडों और धारदार हथियार चले। जिसमें एक पक्ष के संजीव, अमरीश, सोनू, मोनू, संगीता और दूसरे पक्ष के नंद किशोर, सविता, शांति गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाकर उनका डाक्टरी परीक्षण कराकर दोनों पक्षों के चार लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। पुलिस ने एक पक्ष के संजीव की तहरीर पर शुभम, विशाल पुत्रगण मुकेश, मुकेश, संदीप पुत्रगण नंद किशोर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं, दूसरे पक्ष के नंद किशोर की तहरीर पर संजू, सोनू, मोनू पुत्र रूला सुकरमा पत्नी सोनू, कुसुम पत्नी संजू के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed