फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   हैल्थ क्लब में नगदी समेत 50 हजार की चोरी

हैल्थ क्लब में नगदी समेत 50 हजार की चोरी

Wed, 21 Mar 2018 11:56 PM IST
Updated Wed, 21 Mar 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
हैल्थ क्लब में नगदी समेत 50 हजार की चोरी
हेल्थ क्लब में नगदी समेत 50 हजार की चोरी
विज्ञापन

खतौली। जानसठ रोड पर मंगलवार की रात में चोरों ने हेल्थ क्लब (जिम) का ताला तोड़कर उसमें से नगदी समेत करीब 50 हजार रुपये का कीमती सामान चोरी कर लिया। चोरों ने बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र की दीवार में सेंध लगाकर चोरी करने का प्रयास किया। इस घटना को लेकर व्यापारियों में रोष व्याप्त है।

गांव गंगधाड़ी निवासी निशांत पुत्र रामकुमार जानसठ रोड स्थित कन्या विद्योत्तमा डिग्री कालेज के पास एसबीआई ब्रांच से संबंधित ग्राहक सेवा केंद्र और द्वितीय मंजिल पर सुपर हेल्थ क्लब के नाम से जिम खोल रखा है। निशांत मंगलवार की शाम को वह प्रतिदिन की तरह केंद्र व हेल्थ क्लब का ताला बंद कर घर चला गया था। देर रात में चोर शटर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और हेल्थ क्लब से गल्ले में रखी 1500 रुपये की नगदी, 32 इंच की एलईडी, होम थेटर समेत करीब 50 हजार रुपये की कीमत का सामान चोरी कर लिया। चारों ने बैंक के ग्राहक केंद्र में चोरी करने के लिए दीवार में सेंध करनी प्रारंभ की। चोर दीवार को काफी तोड़ चुके थे, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। इसलिए छत के रास्ते से जीने के दरवाजे का ताला तोड़कर पड़ोस की दुकानों की छत पर कूदकर फरार हो गए। चोरी की घटना पता बुधवार की सुबह पता चला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। व्यापारियों में चोरी की घटना को लेकर रोष व्याप्त है। व्यापारियों ने पुलिस से चोरी की घटना का शीघ्र खुलासा करने की मांग की है। पीड़ित ने पुलिस को चोरी की तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed