फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   राहगीरो से हुई लूट का खुलासा

राहगीरो से हुई लूट का खुलासा

Fri, 08 Dec 2017 11:38 PM IST
Updated Fri, 08 Dec 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
राहगीरो से हुई लूट का खुलासा
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)।
विज्ञापन

पुलिस ने ग्राम वैल्ली मार्ग पर राहगीरों के साथ हुई लूट का खुलासा कर दिया। पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पुलिस ने सात हजार रुपये की नकदी, दो मोबाइल फोन और अवैध हथियार बरामद किए है। एक बदमाश पुलिस से भागने में सफल हो गया।

पुलिस क्षेत्राधिकारी हरिराम यादव को बुढ़ाना-बसी मार्ग पर बदमाशों के होने की सूचना मिली। उनके निर्देश पर बुढ़ाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने बसी मार्ग से पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया। रात के अंधेरे में एक बदमाश भागने में सफल हो गया। तलाशी के दौरान पुलिस ने पकडे़ गए बदमाशों के कब्जे से सात हजार रुपये की नकदी, दो मोबाइल फोन, तीन तमंचे, कारतूस और दो चाकू बरामद किये। शुक्रवार को प्रेस वार्ता में पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि पकडे़ गए बदमाश तारीफ उर्फ मुन्ना, इरफान उर्फ फानू, विपिन उर्फ खब्बा, अंकित एवं अनिल गांव रसूलपुर दभेड़ी के रहने वाले हैं। मौके से फरार आरिफ भी रसूलपुर दभेड़ी का रहने वाला बताया गया। उन्होंने बताया कि सभी बदमाश रात के समय जंगल में लूट की योजना बना रहे थे। पकडे़ गए बदमाशों से पूछताछ में उन्होंने 20 नवंबर की रात में राहगीरों से लूट करना स्वीकार किया है। राहगीरों से हुई लूट की रिपोर्ट गांव वैल्ली निवासी राजबीर की ओर से दर्ज कराई गई थी। बदमाशों के कब्जे से मिले मोबाइल राहगीरों के हैं। पकडे़ गए बदमाशों का पुलिस आपराधिक इतिहास ढूंढ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed