फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   विवाहिता की हत्या का प्रयास

विवाहिता की हत्या का प्रयास

Fri, 03 Nov 2017 12:42 AM IST
Updated Fri, 03 Nov 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
विवाहिता की हत्या का प्रयास
विवाहिता की हत्या का प्रयास
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जहांगीर पट्टी निवासी विवाहिता ने पुलिस को बताया कि उसके ससुराली अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर उसे प्रताड़ित करते चले आ रहे हैं। ससुरालियों द्वारा उसके परिजनों से दो लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग की जा रही थी, जिसे न देने पर वह उसका उत्पीड़न कर रहे थे। आरोप है कि तीन अक्तूबर को उसके ससुरालियों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया था, जिसके बाद वह अपने बहनोई के घर रह रही थी। पीड़िता ने ससुरालियों के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी थी। बुधवार को ससुराली अपनी गलती मानकर विवाहिता को ले गए थे। आरोप है कि बृहस्पतिवार दोपहर ससुराल वालों ने उसे जलाकर मारने का प्रयास किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
भाभी के साथ मारपीट की
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खालापार निवासी फरहा पत्नी नौशाद ने पुलिस को बताया कि उसके देवरों के साथ उसका मकान को लेकर विवाद चल रहा है। इसी विवाद के चलते उसके तीन देवर शराब के नशे में उसके घर में घुस गए और उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आरोपी की धुनाई कर पुलिस को सौंपा
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन के एक मोहल्ले में युवक ने मोहल्ले की ही बालिका के साथ अश्लील हरकत की, जिसकी जानकारी मिलने पर लोगों ने आरोपी को दबोच लिया और उसकी जमकर धुनाई की। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। आरोपी शातिर किस्म का बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छेड़छाड़ का विरोध करने पर हमला
मुजफ्फरनगर। मोहल्ले में लड़कियों के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर मोहल्ले के ही दो युवकों ने अपने साथियों के साथ घर में घुसकर एक युवक पर हमला कर उसे घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल का चिकित्सीय परीक्षण कराकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। नईमंडी के शांतिनगर निवासी सेठपाल पुत्र नानू ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसके मोहल्ले के ही दो युवक एक कालेज के छात्र हैं, जिनके पास काफी लड़के आते रहते हैं, जो मोहल्ले में आती-जाती लड़कियों पर अश्लील फब्तियां कसते हैं। आरोप है कि सेठपाल के पुत्र निखिल ने जब उक्त युवकों का विरोध किया, तो उन्होंने अपने साथियों के साथ घर में घुसकर उसके पुत्र पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया और उसे मारपीट कर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने निखिल का चिकित्सीय परीक्षण कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed