फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   घेर में घुसकर दी मारने की धमकी

घेर में घुसकर दी मारने की धमकी

Wed, 13 Sep 2017 12:59 AM IST
Updated Wed, 13 Sep 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
घेर में घुसकर दी  मारने की धमकी
घेर में घुसकर दी मारने की धमकी
विज्ञापन

भोपा (मुजफ्फरनगर)। सीकरी के युवक ने गांव के चार लोगों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। मामला सीकरी का होने के कारण पुलिस धमकी को गंभीरता से ले रही है।
भोपा क्षेत्र के गांव सीकरी निवासी परवेज ने मंगलवार को थाने में तहरीर दी। बताया कि वह सुबह घेर में बैठा अखबार पढ़ रहा था, तभी गांव के ही चार लोग तमंचे और बंदूक लेकर उसके घेर में घुस गए और गाली-गलौज करते हुए कहने लगे वह उनके घर पुलिस से दबिश डलवा रहा है। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए हथियार लहराते हुए चले गए। पीड़ित ने बताया कि आरोपी जेल में बंद पूर्व प्रधान के गैंग के सदस्य हैं, जिसके हथियार भी उक्त व्यक्तियों के पास ही रहते हैं। इस घटना से उसे और उसके परिजनों में दहशत है। पीड़ित ने पुलिस से जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई। प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है, दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


श्रीराम की झंडा यात्रा निकाली
भोपा (मुजफ्फरनगर)। कस्बे में श्रीरामलीला का मंचन 16 सितंबर से होगा, जिसके लिए झंडा यात्रा निकाली गई। युवा रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अमरपाल सैनी ने बताया कि 16 सितंबर से रामलीला मंचन शुरू होगा। मंगलवार को हनुमान जी की सुंदर झांकी निकालकर और कस्बे की परिक्रमा के बाद झंडा चढ़ाया गया। कमेटी संरक्षक अनिल कांत शर्मा, अध्यक्ष अमरपाल सैनी, स्टेज डायरेक्टर श्यामवीर सिंह, डायरेक्टर शुभम चुन्नू, तरुण धीमान, राकेश कश्यप, मनोज शर्मा, बिट्टू, बालीराम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed