फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   ठेकेदार और लकड़ी व्यापारियों में तनातनी

ठेकेदार और लकड़ी व्यापारियों में तनातनी

Tue, 12 Sep 2017 12:52 AM IST
Updated Tue, 12 Sep 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
ठेकेदार और लकड़ी  व्यापारियों में तनातनी
ठेकेदार और लकड़ी व्यापारियों में तनातनी
विज्ञापन

पुरकाजी (मुजफ्फरनगर) । लकड़ी से लदी टैक्टर-ट्रॉलियों से टैक्स वसूली को लेकर जिला पंचायत ठेकेदार और लकड़ी व्यापारियों में ठनी हुई है। मामला थाने पहुंचने के बाद भी दोनों पक्षों में समझौता नहीं होने पर दोनों पक्षों में तनातनी का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने झगड़ा करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
जिला पंचायत से ग्राम बामनहेड़ी निवासी विनोद कुमार के नाम 18 नवंबर 2016 से 17 नवंबर 2019 तक तीन साल का प्रकोष्ठ टैक्स वसूली ठेका छोड़ा गया था। ठेकेदार ने करीब दस दिन पहले हाईवे पर वसूली शुरू कर दी, जिस पर लकड़ी व्यापारियों ने विरोध किया। पुलिस ने दोनों पक्षों को 10 सितंबर तक मामला सुलझाने के लिए कहा था। दस सितंबर की रात से ठेकेदार ने अपने साथियों के साथ ग्राम भूराहेड़ी में लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से टैक्स वसूली शुरू कर दी थी। लकड़ी व्यापारियों ने इसका विरोध किया तो दोनों पक्षों में मारपीट तक हो गई थी। मामले में सोमवार को लकड़ी व्यापारी थाने पहुंचे और पुलिस से ठेकेदारों की वसूली को अवैध बताया। उनका कहना है कि ठेकेदार तयशुदा स्थानों पर वसूली करने के बजाय हाइवे पर कर रहे हैं, जो नियमानुसार गलत है। ठेकेदार पक्ष के लोग भी थाने पहुंचे, लेकिन कोई रजामंदी नहीं बन पाई। दोनों पक्षों में तनातनी का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन


आवास योजना के बारे में दी जानकारी
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर) । नगर पंचायत कार्यालय हाल में सोमवार को नगर पंचायत की तरफ से एक कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिसमें पहुंचे जिला नगरीय विकास अधिकारी धन प्रकाश ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। चयनित किए 297 पात्र लोगों की लिस्ट चस्पा कराई। उन्होंने बताया कि मकान बनवाने के लिए प्रत्येक को ढाई लाख का अनुदान दिया जाएगा। कार्यक्रम में विधायक प्रमोद उंटवाल, ईओ नगर पंचायत मनोज यादव, सुक्कड सिंह, कंवर पाल खजांची, डा संदीप वर्मा, हरिराम, डॉ ओपी गौतम, मनोज चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौ महिलाओं का नसबंदी
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर) । कस्बे की पीएचसी पर सोमवार को परिवार कल्याण योजना के तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा कैंप लगाकर क्षेत्र की नौ महिलाओं का आपरेशन किया गया। प्रभारी चिकित्सक डॉ पूनम ने बताया कि महिलाओं को कुछ देर पीएचसी पर आराम कराने के बाद घर भेज दिया गया। आपरेशन करने वाली टीम में सर्जन डॉ मनोज कुमार शर्मा, डॉ कोमल, अलका शर्मा, डॉ पूनम आदि मौजूद रहे।


ग्रामीण से नगदी और मोबाइल लूटा
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर) । थाना क्षेत्र के ग्राम भोजाहेड़ी निवासी साजिद दोपहर साइकिल से पुरकाजी से अपने गांव लौट रहा था। रास्ते में मिले बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे तमंचा दिखाकर उससे छह हजार की नगदी और एक मोबाइल लूट लिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश की, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित ने थाने पर तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed