फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बैंक में पैसे गिन रहे वृद्ध के 21000 उड़ाए

बैंक में पैसे गिन रहे वृद्ध के 21000 उड़ाए

Tue, 29 Aug 2017 12:45 AM IST
Updated Tue, 29 Aug 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
बैंक में पैसे गिन रहे  वृद्ध के 21000 उड़ाए
बैंक में थैले से वृद्ध के 21 हजार रुपये उड़ाए
विज्ञापन

पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। कोऑपरेटिव बैंक शाखा से पैसे निकालकर गिनते वक्त चोरों ने एक वृद्ध के 21 हजार रुपये साफ कर दिए। थैले में पैसे नहीं मिलने पर वृद्ध को चक्कर आ गए, जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस बैंक पहुंची। बैंक का सीसीटीवी कैमरा चेक किया। जिसमें आई फुटेज के आधार पर पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
ग्राम हुसैनपुर निवासी नेमचंद ने पुरकाजी कोऑपरेटिव बैंक शाखा से लोन लिया था। सोमवार दोपहर एक बजे उसने बैंक से 26 हजार रुपये निकाले थे। जिनमें से 21 हजार रुपये थैले में रखकर बाकी पांच हजार रुपयों को वह बैंक में बैठा गिन रहा था। इसी दौरान बैंक में मौजूद चोरों ने उसके थैले में रखे 21 हजार रुपये उड़ा लिए। जब उसने अपना थैला चेक किया और उसमें रुपये नहीं मिले तो वृद्ध को चक्कर आ गए। इसे देखकर बैंककर्मी घबरा गए और पुलिस को सूचना दी। इस संबंध में इंस्पेक्टर अंबिका प्रसाद का कहना है कि फुटेज के आधार पर युवकों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


दूध को लेकर मारपीट
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। क्षेत्र के ग्राम गोधना में दो लोगों में दूध खरीदने को लेकर मारपीट हो गई। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों पक्षों ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। ग्राम गोधना निवासी शेरदीन और इमरान दूध बेचने का कारोबार करते हैं, जिन्होंने गांव के ही एक व्यक्ति के यहां भैंस का दूध लगा रखा है। सोमवार को दूध लेने को लेकर दोनों में मारपीट हो गई, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें लेकर उनके परिजन थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस दोनों का डॉक्टरी परीक्षण कराकर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजलीघर का ब्रेकर फटने से बत्ती गुल
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। पुरकाजी बिजलीघर का 33 केवी का ब्रेकर फट जाने से सोमवार को कस्बे एवं देहात क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति पूरे दिन ठप रही। आपूर्ति ठप रहने से जहां घरों में रखे विद्युत उपकरण शोपीस बने रहे। वहीं विद्युत संबंधी कारोबार करने वाले दुकानदार पूरे दिन दुकानों पर खाली बैठे नजर आए। इसके अलावा लोगों को आपूर्ति नहीं होने से गर्मी में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मोबाइल आदि चार्ज करने के लिए भी इधर-उधर दौड़ना पड़ा। जेई तेजपाल सिंह ने बताया कि सोमवार तड़के करीब तीन बजे अचानक ब्रेकर फट गया था। जिस कारण आपूर्ति ठप हो गई, जिसे सही करने के लिए मैकेनिक लगे हुए हैं।

ईद उल अजहा पर सहयोग की अपील
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। ईद-उल अजहा को लेकर थाना प्रांगण में हुई सोमवार को शांति समिति की बैठक में एसडीएम सदर शीतल प्रसाद गुप्ता और सीओ सदर योगेंद्र सिंह ने लोगों से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहार को सौहार्द के साथ मनाएं, ताकि आपसी भाईचारा बना रहे। बैठक में इंस्पेक्टर अंबिका प्रसाद, शहरकाजी मुफ्ती तनमीक अहमद, मिया नसीम, तारिक मुस्तफा, भारत भूषण खुल्लर, हाफिज इंतसार, हाफिज इरफान, आजाद फरीदी, रियासत खलीफा, समर काजमी आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे।


दो वारंटी जेल भेजे
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। पुलिस ने मुकदमों में वांछित चल रहे दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस ने बताया कि मनोज कुमार निवासी ग्राम उदियावाली के विरुद्ध कोतवाली मुजफ्फरनगर में हत्या का मुकदमा दर्ज है। सुच्चा सिंह निवासी ग्राम दांदूपुर के विरुद्ध पुरकाजी थाने में शराब का एक मुकदमा दर्ज है। कोर्ट द्वारा दोनों के वारंट जारी किए गए थे। दोनों को सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed