फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   खूनी संघर्ष में एक गिरफ्तार

खूनी संघर्ष में एक गिरफ्तार

Sun, 13 Aug 2017 01:44 AM IST
Updated Sun, 13 Aug 2017 01:44 AM IST
विज्ञापन
खूनी संघर्ष में एक गिरफ्तार
मीरापुर। मोहल्ला बेरीबाग में 18 दिन पूर्व रुपये के लेनदेन को लेकर हुए खूनी संघर्ष में वांछित एक आरोपी नदीम पुत्र अख्तर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 25 जुलाई की रात दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी, जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने इस मामले में अपनी ओर से मुकदमा दर्ज कर 19 लोगों को आरोपी बनाया था। बाकी आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन

नलकूप में मिला अजगर
मीरापुर। गांव चुड़ियाला के जंगल में एक किसान ने नलकूप में अजगर मिलने से खलबली मच गई। वन विभाग की टीम ने जंगल में पहुंचकर अजगर को पकड़कर वन क्षेत्र में छोड़ दिया। चुड़ियाला निवासी रामचंद्र के परिजन अपने नलकूप पर पहुंचे तो जैसे ही ताला खोला तो कुएं के अन्दर एक भारी भरकम अजगर दिखाई दिया। अजगर को देखते ही लोगों ने शोर मचाया। देखते ही देखते जंगल में भीड़ एकत्र हो गई। जानकारी मिलने पर वन विभाग के मोहन कुमार बहुखंडी, देवेंद्र, भोपाल सिंह, सखावत, नंदकिशोर आदि मौके पर पहुंचे और अजगर को एक बोरी में बंद कर जंगल में छोड़ दिया।
विज्ञापन

जन्माष्टमी महोत्सव मनाया
मीरापुर। ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, रासलीला, गोवर्धन पर्वत लीला, सुदामा मित्रता, गीतोप्देश आदि को बच्चों ने सुंदर प्रस्तुति के माघ्यम से दर्शाया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान गणपति की आरती से किया गया। कार्यक्रम में जाहन्वी, जिया, जयंत, अंशिका, गौरांग, गुरलीन, हरमन, वफा, इसमीत, अंजलि, अलिसबा, शिवांश, युहा, अंशी, यंशिका, वीर, अकालजोत आदि बच्चों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। संचालन उपाधि, अरहम व आहना ने किया। विद्यालय निदेशक बीपी सिंह, प्रबंधक उर्मिला सिंह, प्रधानाचार्य विपिन कुमार सिंह ने बच्चों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के विषय में विस्तार से बताया। इस अवसर पर डॉ अंजना शर्मा, मीनाक्षी अरोरा, सचिन धीमान, भावना, रंजिता, अंशुल, नितिका, प्रेरणा, नरेन्द्र कौर, कविता, आरती, रजनी, सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed