{"_id":"5ccdd38bbdec22072d1b821b","slug":"81556992907-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपये गायब होने की भी जांच कर रही पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रुपये गायब होने की भी जांच कर रही पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली (मुजफ्फरनगर)। गाजियाबाद लोनी के शिक्षक असलम की हत्या के पीछे दो लाख रुपये का मामला ही है। मृतक की जेब से दो लाख रुपये बरामद नहीं होने से साफ जाहिर होता है कि शिक्षक की हत्या दो लाख रुपये के लिए की गई है।
गाजियाबाद के लोनी निवासी शिक्षक असलम पुत्र नसीम 30 अप्रैल की सुबह परिजनों के मुताबिक घर से दो लाख रुपये लेकर ट्रैक्टर एजेंसी पर जमा कराने के लिए चला था। एजेंसी पर शिक्षक रुपये जमा कराने नहीं पहुंचा तो कर्मचारी रुपये लेने उसके घर पर पहुंचे। शिक्षक की मां ने असलम को फोन करके पूछा कि कहां पर है, बेटे ने बताया कि वह एजेंसी पर रुपये जमा कराने जा रहा हूं, फिलहाल रास्ते में है। पुलिस के मुताबिक शिक्षक एजेंसी पर नहीं पहुंचा। उसी रात को गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग पर गांव बुआड़ा कलां के सामने शिक्षक का शव बरामद हुआ था। वहीं, परिजनों ने आशंका जताई थी कि दो लाख रुपये लूटकर असलम की हत्या की गई है। पुलिस का मानना है कि शिक्षक की हत्या के पीछे दो लाख रुपये का मामला ही हो सकता है। पुलिस रुपयों के गायब होने को लेकर भी जांच पड़ताल कर रही है। इंस्पेक्टर हरसरन शर्मा का कहना है कि शीघ्र ही शिक्षक की हत्या का खुलासा जल्द कर दिया जाएगा।