फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   छात्र से मारपीट को लेकर थाना घेरा

छात्र से मारपीट को लेकर थाना घेरा

Mon, 18 Feb 2019 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Feb 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
छात्र से मारपीट को लेकर थाना घेरा
भोपा। कॉलेज से लौट रहे शुकतीर्थ बांगर निवासी छात्र के साथ मारपीट के विरोध में ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर हमलावरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। घंटों हंगामे के बाद पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव शुकतीर्थ बांगर निवासी रीना ने तहरीर देकर बताया कि उसका पुत्र अक्षय कुमार बीकॉम का छात्र है। 14 फरवरी को वह मुजफ्फरनगर में कॉलेज से लौट रहा था। आरोप है कि जैसे ही उक्त बस गांव यूसुफपुर पहुंची, गांव मलपुरा व शुक्रतीर्थ निवासी कुछ युवकों ने उसे बस से नीचे खींच लिया। इसके बाद हमलावरों ने अक्षय के साथ मारपीट की। सिर में तमंचे की बट मारकर उसे घायल कर दिया। छात्र को बेहोशी की हालत में राहगीरों की मदद से नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया था। आरोप है कि तीन दिन बाद भी तहरीर दिए जाने के बावजूद पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। इससे आक्रोशित दर्जनों ग्रामीण रविवार को थाने पहुंचे और घेराव करते हुए पुलिस पर आरोपियों से साठगांठ का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। इंस्पेक्टर ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तत्काल कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत किया। जिला पंचायत सदस्य हरेंद्र शर्मा, पंडित विनोद शर्मा, शरद वत्स, मदनपाल सैनी, प्रधान सुशील शर्मा, नीरज रॉयल, ज्ञान सिंह व रणधावा प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed