{"_id":"5c3f797cbdec2273934e069e","slug":"81547663740-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म का प्रयास
मंसूरपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार देर रात को दूसरे समुदाय के युवक ने घर में घुसकर युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। जाग होने पर पड़ोसियों ने युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर डाली। ग्रामीणों ने सूचना देकर मौके पर पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर थाने लाकर हवालात में बंद कर दिया। आरोपी दूसरे समुदाय का होने की वजह से लोगों में आक्रोश फैल गया।
युवती की मां की कई साल पूर्व मौत हो गई थी। जबकि युवती का पिता श्रमिक है। वह कहीं किसी कार्य से बाहर गया हुआ था। युवती अपनी छोटी बहनों के साथ घर में थी। मंगलवार की रात को दूसरे समुदाय का युवक घर में घुस गया। युवक ने युवती से दुष्कर्म करने का प्रयास किया। युवती के शोर मचाने पर पड़ोसी लोग जाग गए। आरोपी भागने लगा तो पड़ोसियों ने उसको पकड़ लिया और जमकर धुनाई की। मामला दो समुदाय का होने की वजह से गांव में आक्रोश फैल गया। पुलिस रात में ही आरोपी को पकड़कर थाने लेकर आ गई थी। बुधवार की सुबह कुछ नेताओं ने दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने का प्रयास भी किया, लेकिन शाम तक भी कोई समझौता नहीं हो सका था। युवक के परिजनों का कहना है कि मामला प्रेम प्रसंग का है। युवती ने खुद फोन कर उसे अपने घर बुलाया था। पुलिस ने भी अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।