{"_id":"5c13fe76bdec2253fa7b6e65","slug":"81544814198-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से दंपती और दो बेटे गंभीर घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार की टक्कर से दंपती और दो बेटे गंभीर घायल
Updated Sat, 15 Dec 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर कार की टक्कर से बाइक सवार दंपती और उनके दो बेटे गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को जानसठ सीएचसी भर्ती कराया।
नई मंडी कोतवाली के गांव शेरनगर निवासी मोमीन अपनी पत्नि वरीसा, पुत्र नावेद (7) और आविश (5) के साथ बाइक द्वारा बिजनौर से अपने गांव जा रहा था। शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे मोमीन मीरापुर में मुजफ्फरनगर रोड पर सत्यम पेट्रोल पंप के सामने पहुंचा तो जानसठ की ओर से आ रही एक कार ने किसी वाहन से बचने के प्रयास में बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक पर सवार मोमीन उसकी पत्नि वरीसा व दोनो बेटे नावेद, आविश गंभीर घायल हो गये। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर एसपी देहात आलोक शर्मा, प्रभारी निरीक्षक कुशलपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और चारों घायलों को जानसठ सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उन्हें जानसठ से जिला चिकित्सालय भेज दिया गया। बताया गया कि बाइक सवार घायलों का मोबाइल व पर्स भी कुछ लोगों ने चोरी कर लिया। उधर, कार सवार चालक व उसके दो साथी मौके से भाग निकले। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया। बच्चों की हालत गंभीर बताई गई है।