फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   हैड कांस्टेबल पर तोड़फोड़ व चोरी का आरोप

हैड कांस्टेबल पर तोड़फोड़ व चोरी का आरोप

Sat, 22 Sep 2018 12:09 AM IST
Updated Sat, 22 Sep 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
हैड कांस्टेबल पर तोड़फोड़ व चोरी का आरोप
हेड कांस्टेबल पर लगा चोरी का आरोप
विज्ञापन

खतौली। मोहल्ला इस्लामाबाद भूड निवासी दिव्यांग ने हेड कांस्टेबल तथा उसके दो साथियों पर घर में घुसकर तोड़फोड़ करने तथा नगदी व जेवरात चोरी कर ले जाने का आरोप लगाते हुए इंस्पेक्टर से शिकायत की है। इसके अलावा दिव्यांग पुलिस के उच्चाधिकारियों को भी शिकायती पत्र भेजकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
इस्लामाबाद भूड़ निवासी मुन्ना शुक्रवार की सुबह कुछ लोगों के साथ कोतवाली में इंस्पेक्टर से मिला। पीड़ित ने बताया कि बृहस्पतिवार को वह अपने मकान का ताला लगाकर किसी कार्य से सरधना गया हुआ था। इसी दौरान भूड़ चौकी पर तैनात एक हेड कांस्टेबिल अपने दो साथियों के साथ उसके घर में घुस गया तथा घर में तोड़फोड़ कर कमरे में रखे पुत्रवधू के सोने के कुंडल, पाजेब और 2600 रुपये चोरी कर ले गए। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मुचलका पाबंद से ग्रामीणों में रोष व्याप्त
जानसठ। गांव कवाल में मोहर्रम को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर पुलिस ने नेत्रहीन व्यक्ति व कई साल से गांव छोड़कर बाहर गए व्यक्तियों पर मुचलका पाबंद की कार्रवाई कर दी। पुलिस की इस कार्रवाई से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने बिना जांच किए ही ग्रामीणों के मुचलके पाबंद कर दिए। गांव में तीन व्यक्ति एक ही नाम के होने से तीनों कोतवाली के चक्कर काट रहे हैं, जिसको लेकर ग्रामीणों में पुलिस के प्रति रोष व्याप्त है। इंस्पेक्टर राजेंद्र नागर ने बताया कि हलके के दरोगा से गलती से नाम लिखे गए हैं। जांच कराकर उन नामों को कटवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed